शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के रूलिंग लाउंज में 5 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे कांग्रेस विधायक दल (CLP) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक माननीय मुख्यमंत्री द्वारा तय की गई है।
बैठक का मुख्य एजेंडा राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को लेकर रणनीति और औपचारिकताओं पर चर्चा करना है। इस संबंध में सभी CLP सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
यह सूचना संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा जारी की गई है। बैठक को राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के मद्देनज़र अहम माना जा रहा है।






