शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते कल रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए आठवीं कक्षा के छात्र को 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला है । शिमला पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने बच्चों को शिमला के जाखू क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया है। बच्चा अपने दोस्तों के साथ गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहर सिंह निवासी लोअर जाखू ने पुलिस को शिकायत शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा राघव वर्मा डीएवी स्कूल लक्कर बाज़ार में कक्षा आठवीं का छात्र है। वह 23 सितम्बर की सुबह घर से स्कूल गया था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। राघव को आखिरी बार 23 सितम्बर की शाम शिमला के रिज क्षेत्र में देखा गया था।
लड़के के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाया जा सके।








