शिमला 08 अगस्त । गैर-सरकारी संस्था माॅं श्यामला वेलफेयर सोसाइटी ने शुक्रवार को डीडीयू जोनल अस्पताल शिमला मेें आठ तपेदिक (टीबी ) रोगियों को पोषण किटे वितरित कीे गई । जिसमें दालें, अनाज, घी, और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थी। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के निक्षय मित्र अभियान के तहत आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएमओ शिमला डाॅ0 यशपाल रांटा ने तपेदिक उन्मूलन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि संतुलित पोषण टीबी मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने मां श्यामल वेलफेयर सोसायटी द्वारा किए गए इस सहयोग पुनीत कार्य की सराहना की और अन्य सामाजिक संगठनों से भी ऐसे प्रयासों में भागीदारी की अपील की।
डाॅ0 यशपाल रांटा ने बताया कि मां श्यामला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत समुदाय की भागीदारी को सशक्त बनाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
सोसायटी की पदाधिकारी कुसुम सदरेट ने बताया कि संस्था ने शिमला शहर के 60 टीबी रोगियों को गोद लिया गया है, जिनमें पीएचसी अनाडेल, संजौली एवं डीडीयू जोनल अस्पताल, शिमला के रोगी शामिल हैं। उन्होने बताया कि मां श्यामला वेलफेयर सोसाइटी न केवल टीबी उन्मूलन में योगदान दे रही है, बल्कि समाजसेवा के अन्य कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है, जैसे कि कैंसर रोगियों को सहायता प्रदान करना, वृक्षारोपण अभियान, योग का प्रचार-प्रसार, रक्तदान शिविरों का आयोजन, पलिएटिव केयर मरीजों को व्हीलचेयर प्रदान करना शामिल है ।



