शिमला, पुलिस लाइन भराड़ी में 6वीं बटालियन के एसडीआरएफ (SDRF) में तैनात SI ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है।
मृतक की पहचान शशि कुमार 54 साल हुई है जोकि चैल कोटि, शिमला का रहने वाला था।
पुलिस जांच में जुटी है की पुलिस एसआई ने आत्महत्या क्यों की। तो क्या पुलिस जवानों पर काम का बोझ है अफसरों का दबाब है या कुछ ओर इस पर भी सवाल उठ रहे है?कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी शिमला, एसपी एसडीआरएफ, एडीएसपी मुख्यालय शिमला और एसएचओ सदर टीम के साथ मौके का दौरा किया है। एफएसएल की टीम ने भी मौके का मुआयना किया है। आगे की जांच जारी है।








