घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य को देख कर रह गई दंग
लाहौल-स्पीति
तन्जिन वंगज्ञाल
मशहूर युवा फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों मनाली में अपने नई फिल्म भूल-भुलैया 2 के शूटिंग के लिए आया हुआ है वहीं कुछ सीन शूट के कुछ दिनों के लिए शुक्रवार को लाहौल स्पीति के सिस्सू में आया! मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए शुक्रवार को दिनभर शूटिंग करने के बाद शाम को वापिस मनाली में चले गए!
इस अवसर पर शुक्रवार को सिस्सू में फिल्म शूटिंग के दौरान लाहौल फिल्म कार्डिनेटर नोरबू मिरूपा भी उपस्थित रहे।
लाहौल पलम धारा हौटल के मालिक तन्जिन मिरुपा ने कहा कि अभिनेता को इतने निकट देखने के लिए उत्साहित लाहौल के लोगों ने सिस्सू में आकर अपनी खुशी जाहिर की।
अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी ने सिस्सू पहुंचते ही स्थानीय लाहौल वासियों के साथ बातचीत की , और अपने फैन्स के साथ सैलफी भी ली। इस अवसर पर कार्तिक आर्यन ने अपने नन्हे फैन्स ठिनले छौमू और पूजा मिरुपा के साथ भी बातचीत की।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी ने कहा कि
प्राकृतिक गुणों से भरपूर लाहौल-स्पीति घाटी की सुंदरता के तारीफ के लिए शब्द ही नहीं है। यहां आके ऐसा लगता है कि मानो स्वर्ग में आ गया है।






