मंडी
पुलिस थाना सदर मंडी की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने 8.17 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम के सहायक उपनिरीक्षक शेर सिंह अपनी टीम के साथ पुलघराट के पास मौजूद थे तो इस दौरान टीम ने 2 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए रोका, जिससे वे दोनों घबरा गए।
इस पर टीम को उन पर शक हुआ। इसके बाद टीम ने जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 8.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिकके बाद टीम ने चिट्टे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान निशांत ठाकुर निवासी गांव चमयोल्का व विनय कुमार निवासी चोलथरा के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।








