सोलन
सोलन जिला में पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने धोबी घाट के विपिन (24) और शुभम ठाकुर (21) से 8.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।








