सोलन
सोलन में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां चार पुलिसकर्मी वर्दी में शराब खरीदने के आरोप में निलंबित कर दिए गए हैं। इनमें से दो पुलिसकर्मी कॉलर बटालियन के हैं। एसपी सोलन गौरव सिंह ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कुछ पुलिसकर्मी ठेके से शराब खरीद रहे हैं। इसके बाद जांच में पाया गया कि चार पुलिसकर्मी वास्तव में शराब खरीद रहे है। इस मामले में एसपी सोलन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
एसपी सोलन गौरव शर्मा ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ ड्यूटी के दौरान घोर कदाचार के आरोप में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच के बाद इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ और भी कार्रवाई की जा सकती है।







