सुभाष चंदेल
बिलासपुर, 21फरवरी
गो डिजिटल गो सिक्योर के प्रति हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक हरनोडा ने नाबार्ड की सहायता से नैहर गांव में आम नागरिकों व बच्चों को जागरूक किया । शाखा के प्रबंधक रतन लाल वर्मा और राज कुमार ने वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देने हुए वित्तीय साक्षरता शिविर के आयोजन की अध्यक्षता की ।

शाखा के अधिकारियों ने शिविर को संबोधित करते हुए उपस्थितनागरिकों को बजट बनाकर बचत करने व बचत के महत्व तथा बैंक में बचत खाता खोलने के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने शिक्षा ऋण व पढ़ाई पूरी करने के उपरांत मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना , प्रधान मंत्री मुद्रा योजना व बैंक द्वारा शुरू की गई भिन्न-भिन्न ऋण योजनाओं का लाभ अपनी आवश्यकता अनुसार लेकर स्वरोजगार शुरू करने व सरकारी नौकरी के लिए न भागने का अनुरोध किया । उन्होंने उपस्थित बच्चों को एटीएम , गूगल पे , भीम ऐप , फोन पे, हिम पैसा, आदि भिन्न भिन्न डिजिटल माध्यमों से लेन- देन करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
डिजिटल माध्यम से लेनदेन करते समय सावधानी बरतें,अपना एटीएम का नंबर, पिन नंबर, आधार कार्ड नंबर, ओटीपी , सीवीवी नंबर किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। ठाकुर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया । उन्होंने मोबाइल फोन पर अनाधिकृत ऐप्स जिनमें बिना ब्याज के ऋण देने का प्रलोभन दिया जाता है से बचने की जानकारी भी दी। शिविर में पंचायत सदस्य ,विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।








