किन्नौर के निगुलसरी में पत्थर गिरने से एक वाहन सड़क पर पलटी तो दूसरे वाहन के टूटे शीशे
ज़िला किन्नौर के निगुलसरी में रविवार दोपहर 3:30 बजे के आसपास एक केम्पर वाहन को पत्थर लगने से सड़क पर पलट गई। वहीं दूसरी ओर एक अन्य छोटे वाहन को भी निगुलसरी समीप सड़क पर आवाजाही के दौरान पहाड़ से पत्थर गिरने से भारी क्षति पहुंची है। दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित हैं।







