शिमला 12 अगस्त । हर घर तिरंगा के अमृत महोत्सव और अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय डिग्री काॅलेज कोटी के विद्यार्थियांे ने जागरूकता रैली निकालकर राष्ट्र की एकता व अखंडता का संदेश दिया गया । काॅलेज के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर और देशभक्ति के गीत व नारों से कोटी बाजार गूंज उठा । इससे पहले कार्यकारी प्राचार्य डाॅ0 कामिनी शांडिल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का आहवान किया कि आजादी के इस अमृत महोत्सव पर हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा जिसमें सभी विद्यार्थी सकारात्मक भूमिका निभाएं । उन्होने कहा कि तिंरगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है जिसे सदियों की गुलामियों के बाद हासिल किया है । जिसके 75 वर्ष पूरे होने पर देश के घर में 13 से 15 अगस्त तक तिंरगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाएगा । इस मौके पर डाॅ0 गिरिश कपूर, प्रशांत ठाकुर, नीशा कुमारी, डाॅ0 रामभक्ति नेगी, अनुपम वर्मा, देवेन्द्र शर्मा, कार्यालय अधीक्षक नरेश शर्मा, यमुना दत शर्मा, प्रेम शर्मा सहित काॅलेज के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग ने भाग लिया






