शिमला 24 नवंबर । क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल की एंटी ड्रग समिति के सौजन्य से जुन्गा में चिटटा विरोधी रैली का आयोजन किया गया । तहसीलदार जुन्गा नारायण सिंह वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया । यह रैली स्कूल से प्रारम्भ होकर तहसील होते हुए जुंगा बाजार से जुंगा बस स्टैंड तक निकाली गई। तहसीलदार ने अपने संबोधन में बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को चिटटा विरोधी अभियान आरंभ किया गया है जिसमें सभी लोगों को अपना रचनात्मक योगदान देना चाहिए ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एमके. शर्मा ने बताया कि रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा चिट्टा मुक्त समाज का संदेश देना था। उन्होने बताया कि विद्यालय द्वारा समय समय पर नशा विरोधी रैलियों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि आमजन नशा विशेषकर चिटटे के दुष्प्रभाव और इसका सेवन न करने बारे जागरूक हो सके और युवा वर्ग को इस लत से बचाया जा सके ।
इस रैली में शिक्षक वर्ग से अनुराधा शर्मा, सुनीता ठाकुर, सुहानी शर्मा, नीलम शर्मा, कृति मेहता, हितेन्दर सेन, रोहित, रूचि सूद, मोनिका, पूजा जम्वाल और करूणा ने सक्रिय रूप से भाग लिया।








