जिला में जहां एक तरफ कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला थम नहीं रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोगों द्वारा ख़ुदकुशी करने के मामले भी सामने आ रहे है। पिछले एक हफ्ते के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा ख़ुदकुशी करके अपनी जीवन लीला समापत की गई है। आज क्षेत्र में दो ख़ुदकुशी के मामले सामने आए हैं। पहले मामले में वार्ड नंबर दो में अपने पिता के साथ सरकारी आवास में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है।
दूसरा मामला सोलन के अस्पताल रोड का आया है, जहां 108 आपातकालीन सेवा में कार्यरत 30 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या की गई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि युवती अपने पिता के साथ सरकारी आवास में रहती थी।
वह नौकरी में काम के प्रेशर व् छुट्टी न मिलने की वजह से परेशान रहता था। मंकुश शादीशुदा था और उसका 2 साल का बेटा है। मृतक भरे पूरे परिवार से संबंध रखता था। उसके पिता बिजली बोर्ड के कार्यरत है।






