सुधीर कटोच प्रेसिडेंट रजिस्टर्ड सोशल वेलफेयर क्लब इंदौरा जिला कांगड़ा ने सभी प्रत्याशियों को शिमला नगर निगम चुनाव में जीतने के लिए बधाई दी है।
सुधीर कटोच ने कहा है कि ” मैं शिमला नगर निगम चुनावों में जीत के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बधाई देता हूं “। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो बार पार्षद रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने के बाद शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत का पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है। उनके योगदान से यह संभव हुआ है कि आज शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है।
सुधीर कटोच ने कहा है कि जितने भी प्रत्याशी कांग्रेस की जीते हैं उन्हें में बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वह शिमला में विकास को लेकर कार्य करेंगे। इस मौके पर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी बधाई देना चाहता हूं। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आज कांग्रेस ने शिमला नगर निगम में अपनी जीत दर्ज की है।
कटोच ने सभी महिला प्रत्याशियों को जीत के लिए मुबारक बाद दी है और कहा है की माहिलाओ की यह जीत शिमला में विकास के कार्यों को बढ़ावा देगी।