Tag: #hindustan

  • 57.11 लाख वोटर कल दिखाएंगे अपनी ताकत

    57.11 लाख वोटर कल दिखाएंगे अपनी ताकत

    हिमाचल में आखिर कार लोकसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव पर है। हिमाचल में पहली जून यानी शनिवार को मतदान होगा। प्रदेश में इस बार 14 मई तक पंजीकृत हुए मतदाताओं को ही वोट डालने का अधिकार मिल पाएगा। प्रदेश में 57 लाख 11 हजार 969 कुल मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन विभाग ने इस बार 80 फीसदी से मतदान का लक्ष्य तय किया है। राहत की बात यह है कि 12 डी के तहत जारी हुए आवेदनों के तहत पंजीकृत मतदाताओं का मत प्रतिशत अभी तक 98 फीसदी तक दर्ज हो चुका है। गौरतलब है कि देश में 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी और हिमाचल में अंतिम चरण में मतदान तय किया गया था। प्रदेश में तय अवधि के दौरान 57 लाख 11 हजार 969 कुल मतदाता पंजीकृत हुए हैं। इनमें 28 लाख 48 हजार 301 पुरुष, जबकि 27 लाख 97 हजार 209 महिला मतदाता और 35 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

    इस बार 34 विदेशी मतदाताओं को भी मताधिकार के इस्तेमाल का अवसर मिला है। वहीं, केंद्रीय सेवाओं में तैनात 66 हजार 390 सर्विस वोटर्ज भी इस बार मतदान करने जा रहे हैं। इनमें सबसे बड़ी संख्या 64 हजार 749 पुरुष और 1641 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन विभाग ने इन मतदाताओं के लिए प्रदेश में आठ हजार से ज्यादा ईवीएम और वीपीपैट मशीनों का प्रबंध किया है। प्रदेश में करीब 8000 मतदान केंद्र हैं। इन केंद्रों में एक ईवीएम और एक वीवीपैट मशीन स्थापित होंगी। वहीं धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ और लाहुल-स्पीति में विधानसभा के लिए अलग मशीनें रखी जाएंगी। मतदान के बाद परिणाम चार जून को निकलने वाले हैं और तक ईवीएम को कड़े पहरे में रखा जाएगा।

  • स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करवाना सुनिश्चित करें बीएलए: हरिकृष्ण हिमराल

    स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करवाना सुनिश्चित करें बीएलए: हरिकृष्ण हिमराल

     

    कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने वॉर रूम से जुड़े सदस्यों से लिया फीडबैक

    शिमला,31 मई 2024.

    प्रदेश कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने आज पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में एक अहम बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी ब्लॉक अध्यक्षों और बूथ एजेंट से दूरभाष पर बातचीत कर उनसे मतदान तैयारियों को लेकर रिपोर्ट मांगी। साथ ही एक जून को होने वाले मतदान के लिए सक्रियता से जिम्मेदारी निभाने के कड़े निर्देश दिए। हिमराल ने कहा कि बूथ लेवल पर किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत हेडक्वार्टर शिमला को सूचित करें ताकि पारदर्शिता के साथ मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
    हिमराल ने कहा कि मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में हर प्रकार की मदद करना सुनिश्चित करें।
    हिमराल ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में वॉर रूम,मीडिया कॉर्डिनेटर, लीगल सेल और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों की प्रचार चुनाव में निभाई भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सभी पदाधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। सभी सदस्यों ने अपने अपने स्तर पर जो भी योगदान उसका परिणाम कांग्रेस पार्टी को चुनाव में जीत के रूप में मिलेगा।
    हरिकृष्ण हिमराल ने सभी पदाधिकारियों की पीठ थपथपाई और कल होने वाले मतदान और 4 जून को होने वाली मतगणना में इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने की अपील की।
    हिमराल ने वॉर रूम से जुड़े सभी सदस्यों के काम काज पर संतोष जताया।
    बैठक में कांग्रेस लीगल सेल ने चुनाव आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने पर भाजपा के नेताओं के खिलाफ दर्जनों शिकायतें चुनाव आयोग में दर्ज करवाई। लीगल सेल ने चुनाव के दौरान अपने किए गए कार्यों का ब्यौरा उपाध्यक्ष के समक्ष रखा।
    हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि सभी सदस्यों की कड़ी मेहनत और मतदाताओं के सहयोग से

  • छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत होने जा रही है

    छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत होने जा रही है

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत होने जा रही है। उन्होंने कहा है कि लोगों को भाजपा के धनबल पर नही कांग्रेस के जनबल पर विश्वास है। षड्यंत्रकारियॉ को इस बार प्रदेश के लोग सबक सिखाएगें।
    आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ननखड़ी व कुल्लू जिला के निरमंड में विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में बड़ी चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह प्रदेश का भविष्य है और उन्हें अपने भविष्य को सुरक्षित व सवारना होगा। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह भारी मतों से जीत रहें है बस देखना अब यह है कि उनकी जीत कितने रिकार्ड तोड़ मतों से होती है। उन्होंने दावा किया कि कंगना न तो विधानसभा और न ही लोकसभा की चौखट कभी लांग सकेंगी।। उन्होंने कहा कि स्व.वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में अथाह विकास कार्य किये है उसमें ननखड़ी भी है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र से एकतरफा विक्रमादित्य सिंह को ही वोट आने चाहिए। यही उनकी वीरभद्र सिंह के लिये सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।
    मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि कंगना के पीछे भाग भाग कर अब वह थक चुके हैं। कंगना का 4 जून का मुंबई जाने का टिकट बुक हो चुका है। उन्होंने कहा कि कंगना भी अपनी हार को देखकर बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना को फिल्मी दुनिया में ही रहकर अपना नाम कमाना चाहिए बाकी मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिये विक्रमादित्य सिंह ही बहुत है।
    मुकेश ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है इस कृत्य का परिणाम प्रदेश के लोग उसे 2 जून को देने जा रहें है। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ओर भी मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को कोई भी खतरा नही है यह सरकार अपना कार्यकाल भी पूरा करेगी और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद फिर से अपनी सरकार बनाएगी।
    विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान कहा कि सांसद बनने के बाद ननखड़ी में केंद्र सरकार का एक बड़े फल विधायन सयंत्र केंद्र की स्थापना की जायेगी । इसके अतिरिक्त यहां एक बड़ा कोल्ड स्टोरेज भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के विकास के विजन को लेकर वह इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में मण्डी शहर को शिमला व धर्मशाला की तरह स्मार्ट सिटी बनाना, कुल्लू में मेडिकल कालेज की स्थापना भुभु व जलोड़ी जोत पर सुरंग का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के पास न तो कोई विजन है और न ही कोई सोच। उन्होंने कहा कि मोदी के नाम का जाप कर वह वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि जिस अभद्र भाषा का वह अपने मंचो से उनके लिये प्रयोग करती है वह भाषा प्रदेश कि किसी बेटी की कभी नही हो सकती।
    विक्रमादित्य सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि वह उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं वह उनके विश्वास को पूरा करने में कोई भी कोर कसर बाकी नही रखेंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि वह अपने मत का जरूर प्रयोग करें क्योंकि इसके परिणाम देश कि राजनीति की दशा व दिशा तय करेंगे।

  • मतदान से पूर्व मतदाताओं को गुमराह कर रहे जयराम ठाकुर: हिमराल

    मतदान से पूर्व मतदाताओं को गुमराह कर रहे जयराम ठाकुर: हिमराल

     

    देश में OPS देने वाली पहली सरकार है कांग्रेस:

    कर्मचारियों की पेंशन 50 से 30 फीसदी करने की बातें मनगढ़ंत:

    शिमला,30 मई 2024. कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने जयराम ठाकुर के उस बयान का खंडन किया है जिसमें जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों की पेंशन में 50 से 30 फीसदी कटौती करने की बात कही है। हिमराल ने कहा कि चुनाव में हार निश्चित देख कर और अपनी राजनीतिक पारी खत्म होते देख जयराम ठाकुर बौखला गए हैं इसलिए वे अनाप शनाप बोलकर मतदाताओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री की कुर्सी के अहंकार में प्रदेश कर्मचारियों को OPS लेने के लिए चुनाव लड़ने की नसीहत दी थी जिसके चलते के उन्हें कर्मचारियों ने सत्ता से बेदखल कर दिया था। आज आम चुनाव से पहले एक बार फिर कर्मचारियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन जयराम ठाकुर को शायद यह पता नहीं है कि प्रदेश की जनता उनकी कथनी और करनी को आसानी से समझती है इसलिए वे उनकी बातों के झांसे में नहीं आने वाले हैं।
    उन्होंने जयराम ठाकुर को याद दिलाते हुए कहा कि देश में एकमात्र हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है जो कर्मचारियों को OPS दे रही है। दूसरी ओर जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां कर्मचारियों को ठेंगा दिखाने का काम किया है। भाजपा ऐसी सरकारें बनाती है जो कर्मचारियों के साथ -साथ सभी वर्गों का शोषण करती है।
    हिमराल ने कहा कि भाजपा प्रदेशों में कर्ज बढ़ाने का काम करती है और कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा कर्मचारी विरोधी है उसी तरह से प्रदेश की महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपए का विरोध करती है इतना ही नहीं भाजपा नेता जयराम ठाकुर और इनकी भाजपाई नेत्रियां चुनाव आयोग से शिकायत कर इस गारंटी को रोकने का काम किया लेकिन हम उन्हें यह याद दिलाना चाहते कि आचार संहिता समाप्त होते ही प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे।
    हिमराल ने कहा कि चुनाव के अंतिम दिन प्रदेश की जनता इनकी बातों से गुमराह नहीं होने वाली है और एक जून को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने वाली है। उन्होंने कहा कि 4 जून को चुनाव परिणाम के बाद जयराम ठाकुर का राजनीतिक कैरियर खत्म होने वाला है इसलिए वे बहकी बहकी बातें कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

  • प्रधानमंत्री बड़ी बड़ी बातें कर नए जुमलों को फेंक कर वोट मांगेंगे : विक्रमादित्य सिंह

    प्रधानमंत्री बड़ी बड़ी बातें कर नए जुमलों को फेंक कर वोट मांगेंगे : विक्रमादित्य सिंह

    मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिये मण्डी आ रहें है और वह पहले की तरह यहां के खान पीन की बाते कर सेपु बड़ि व मण्डी की तारीफ करके वापिस दिल्ली लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रभावित लोगों के लिये उन्होंने सांत्वना या हमदर्दी का एक शव्द भी नही बोला था। उन्होंने कहा कि अब फिर से प्रधानमंत्री बड़ी बड़ी बातें कर नए जुमलों को फेंक कर वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि मण्डी से भाजपा नही उनकी जीत होगी क्योंकि जनमत कांग्रेस के पास है।
    आज अपने मण्डी संसदीय क्षेत्र के नाचन कनैड,महादेव में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को उनकी अमर्यादित भाषा के लिये आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एक
    प तरफ वह अपने को मण्डी की बेटी बता कर अपने लिये वोट मांग रही है दूसरी तरह ऐसी भाषा बोल रही है जो यहां की किसी बेटी की नही हो सकती। उन्होंने कहा कि वह यहां की संस्कृति व महिला समाज का अपमान कर रही है जो बहुत ही दुखदाई है। उन्होंने कहा कि कंगना के व्यवहार से अब भाजपा के नेता भी दुखी हो
    चले है। उन्होंने कहा कि वह इन नेताओं से ऐसा व्यवहार कर रही है मानों सब उनके गुलाम हो।
    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके इरादे मजबूत है और लक्ष्य निर्धारित है। दूसरी ओर भाजपा की इस प्रत्याशी के पास न तो कोई विजन है व न ही क्षेत्र के विकास की कोई सोच। वह मुद्दों पर कोई बात नही
    करती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान कर लोगों का मनोरंजन करती है। उन्होंने कहा की उन्हें न तो इतिहास की कोई जानकारी है और न ही देश की । वह कहती है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरा विश्व युद्ध भी रुकवा दिया है जो बहुत ही हास्यास्पद है।
    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सांसद बनने के बाद वह सैनिकों को एक रेंक एक पेंशन की विसंगतियों को दूर करने की आवाज मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सेना में हिमाचल रेजिमेंट का गठन हो यह भी उनकी प्राथमिकता में है। मण्डी संसदीय क्षेत्र में सेना अकादमी,सीएसडी का डिपो खोलना भी उनका लक्ष्य है।
    मण्डी को स्मार्ट सिटी बनाना,कुल्लू में मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज खोलना,कोल्ड स्टोर व फल विधायन सयंत्र भी उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद वह इस संसदीय क्षेत्र का देश का श्रेष्ठ संसदीय क्षेत्र बनाने में कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगे।
    —————————————————- —
    महादेव में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी बी श्रीनिवास ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ विक्रमादित्य सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिये दिन रात कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत है और सांसद बनने के बाद वह उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि फ़िल्म जगत से आई एक अभिनेत्री कभी भी जन सेवक नही बन सकती।
    श्रीनिवास ने कहा कि इस बार देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक के पांच चरणों के चुनाव रुझान इंडिया गठबंधन के पक्ष में आएं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पांच न्याय और 25 गारंटी पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास करती रही है पर अब उसका झूठ चलने वाला नही।
    श्रीनिवास ने युवा कांग्रेस को विक्रमादित्य सिंह की जीत के लिये दो लाख से ऊपर का टारगेट देते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह की जीत निश्चित है और सभी को पूरी ईमानदारी से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह की जीत युवा कांग्रेस की जीत होगी।

  • AICC राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे 25 को तो महासचिव प्रियंका गांधी 29 को करेंगी चुनावी जनसभा: हरिकृष्ण हिमराल

    AICC राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे 25 को तो महासचिव प्रियंका गांधी 29 को करेंगी चुनावी जनसभा: हरिकृष्ण हिमराल

     

    राहुल गांधी 26 मई को ऊना और नाहन में करेंगे बड़ी रैलियां

    लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की जनसभाएं प्रस्तावित:

     

    शिमला,23 मई 2024. हिमाचल प्रदेश में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की प्रस्तावित जनसभाएं तय कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 25 मई को तो पार्टी महासचिव 29 व 30 को चुनावी जनसभाएं करेंगीं। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने दी। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पार्टी के सभी स्टार प्रचारक सभी जिलों में बड़ी चुनावी जनसभाएं करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी स्टार प्रचारक 27,28,29 व 30 मई को सभी जिलों में रैलियां करेंगे। स्टार प्रचारकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,प्रियंका गांधी,राहुल गांधी,शशिथरूर,सचिन पायलट समेत, प्रभारी राजीव शुक्ला,संगठन महासचिव वेणुगोपाल, आनंद शर्मा व सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत सभी 40 नेता सभी संसदीय क्षेत्रों में बड़ी रैलियां करेंगे।
    उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली 25 मई को शिमला के रोहड़ू में प्रस्तावित है जबकि स्टार प्रचारक व महासचिव प्रियंका गांधी 27, 28 , 29 व 30 मई को मंडी,शिमला और सोलन में बड़ी रैलियां करेंगी। तो वहीं स्टार प्रचारक व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की 26 मई को ऊना व नाहन में चुनावी जनसभा प्रस्तावित है। प्रियंका गांधी की शिमला के रोहड़ू व नेरवा में चुनावी रैली प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा अन्य स्टार प्रचारकों का शेड्यूल भी बनाया जा रहा है।
    हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि चुनावी जनसभाओं के दौरान पार्टी के न्याय पत्र और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन- जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी के हिमाचल दौरे से पहले पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का हिमाचल में आने पर स्वागत है लेकिन जिस तरह का नकारात्मक रवैया उनका आपदा के समय हिमाचल के साथ रहा है। उस दौर को याद कर पीएम मोदी को जरूर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर हिमाचल को दूसरा घर बताने वाले मोदी जी ने आपदा के समय हिमाचल की जनता के साथ क्यों भेदभाव किया कल प्रदेश की जनता उनसे सवाल जरूर पूछेगी। उन्होंने कहा कि खजाना खाली होते हुए भी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों की दिन रात सहायता की और इसके अलावा 4500 करोड़ रुपए का आपदा राहत कोष भी बनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है कि जनता के हित के लिए किसने काम किया है और किसे सत्ता में रहना चाहिए किसे नहीं।

  • चुनावी बेला में आती है पीएम को हिमाचल की याद : देवेंद्र बुशैहरी

    चुनावी बेला में आती है पीएम को हिमाचल की याद : देवेंद्र बुशैहरी

     

    1700 करोड़ रुपए पर श्वेत पत्र जारी करे भाजपा

    शिमला,23 मई 2024.
    पीएम मोदी के हिमाचल दौरे से पूर्व कांग्रेस ने पीएम पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव व प्रवक्ता देवेंद्र बुशैहरी ने कहा कि पीएम मोदी को सिर्फ चुनावी बेला में हिमाचल की याद आती है। इसके अलावा वे हिमाचल के हितों की अनदेखी करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गुजरात के बाद हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं लेकिन आपदा के समय पीएम मोदी को हिमाचल की याद नहीं आई। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है इसके अलावा 551 लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है लेकिन पीएम मोदी ने एक रुपए की आर्थिक सहायता नहीं की। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा शासित राज्यों में आपदा आई होती तो करोड़ों रुपए का खजाना खोलते। लेकिन इसके विपरीत सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खजाना खाली होते हुए भी 4500 करोड़ रूपए का आपदा राहत कोष बनाया। 15 दिनों के भीतर राज्य की सभी सड़कों को बहाल करने का काम किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 और 2019 में बड़े बड़े वायदे किए थे लेकिन आज वे उन वादों की बात नहीं करते और देश की जनता को गुमराह कर राममंदिर के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता उनसे गुमराह नहीं होने वाली है और उन्हें सत्ता से बेदखल करने वाली है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की स्थापना के लिए देश के पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी का बड़ा योगदान रहा है।जिनके अथक प्रयासों से सुप्रीम कोर्ट में यह मुद्दा चला।
    बुशैहरी ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में विदेश से कालाधन लाने की बात कही थी और प्रत्येक नागरिक के खाते में 15-15 लाख का देने का वायदा किया था आज उस वायदे का हुआ देश की जनता यह पूछना चाहती है।
    बुशैहरी ने भाजपा के सांसदों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय न तो इन्होंने को राहत पहुंचाई है और न ही कोई आर्थिक मदद की है। इतना ही नहीं आपदा के समय लोकसभा में भी यह सांसद हिमाचल के हित से जुड़े मुद्दे पर सवाल जवाब करने में भी नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यह सांसद किस मूंह से जनता से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब भाजपा की कथनी और करनी को समझ चुकी है जिसका जवाब उन्हें एक जून को वोट से देगी।

  • अच्छा होता, मोदी जी आपदा में आकर हिमाचल का हाल भी जानतेः कांग्रेस

    अच्छा होता, मोदी जी आपदा में आकर हिमाचल का हाल भी जानतेः कांग्रेस

     

    न आपदा में हिमाचल की मदद की, न सेब पर आयात शुल्क तीन गुणा बढ़ा

    शिमला। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केवल चुनाव में हिमाचल प्रदेश की याद आती है और वह वोट माँगने हिमाचल प्रदेश आते हैं। चुनाव के दिनों में हिमाचल आकर मोदी जी सेपु बड़ी और मदरे जैसी बातें कर वोट की राजनीति करते हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के साथ उनका कोई भावनात्मक लगाव नहीं है। अगर हिमाचल और हिमाचल के लोगों के साथ वाक़ई उनका कोई रिश्ता होता, तो राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी में वो हिमाचल आकर प्रभावितों का हाल ज़रूर जानते और मदद करते। उन्होंने कहा कि पिछली बरसात में हिमाचल प्रदेश में इतिहास की सबसे बड़ी आपदा के दौरान 550 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 22 हजार से अधिक परिवार प्रभावित हुए। लेकिन प्रधानमंत्री ने तो मृतकों के परिवारों के साथ कोई संवेदना प्रकट की और न ही हिमाचल प्रदेश के जख्मों पर मरहम लगाया। चौहान और नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बार-बार दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेताओं से मिले और उनसे हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज देने की मांग की। लेकिन केंद्र सरकार ने 22 हजार आपदा प्रभावित परिवारों को एक फूटी कौड़ी नहीं दी। राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपने संसाधनों से आपदा प्रभावित परिवारों को 4500 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज देकर उन्हें फिर से बसाया है, जबकि केंद्र सरकार का इसमें कोई योगदान नहीं है।
    एक संयुक्त वक्तव्य में दोनों ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के विकास को नज़रअंदाज़ किया गया और डबल इंजन की सरकार के नाम पर प्रदेश के लोगों को धोखा दिया। नतीजा यह हुआ कि हिमाचल प्रदेश कर्ज़ की दलदल में फँसता चला गया है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेब पर आयात शुल्क बढ़ाकर तीन गुणा करने का वादा किया था, लेकिन उसे निभाया नहीं। उल्टे सेब पर आयात शुल्क घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया, जिससे हिमाचल प्रदेश के सेब बाग़वानों की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि विदेशी सेब का आयात बढ़ने के कारण आज कोल्ड स्टोर में रखे सेब के बागवानों को उचित दाम नहीं मिल रहे और उन्हें घाटा उठाना पड़ रहा है। दोनों ने कहा कि केंद्र सरकार की ग़लत नीतियों के कारण प्रदेश का 5000 करोड़ रुपए का सेब कारोबार संकट में पड़ गया है और सेब की बाग़वानी से प्रत्यक्ष और परोक्ष रुप से जुड़े हज़ारों परिवारों को रोज़ी रोटी के लाले पड़ गए हैं।
    चौहान और नेगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी चुनावी दिनों में एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं और फिर वह सेपु बड़ी और मदरे की याद करेंगे। लेकिन अच्छा होता कि वह आपदा में हिमाचल प्रदेश का दुख-दर्द जानते और लोगों के जख्मों पर मरहम लगाते और सेब बागवानों के हित में आयात शुल्क बढा़ते। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग भोले ज़रूर हैं, लेकिन इस बार उनके जुमलों के झाँसे में आने वाले नहीं हैं। इस बार प्रदेश की जनता पर मोदी की बातों का कोई असर नहीं होगा और लोकसभा की चारों सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में आएँगी।

     

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत को बेताब हैं हिमाचल के लोग : जयराम ठाकुर

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत को बेताब हैं हिमाचल के लोग : जयराम ठाकुर

    शिमला

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के हिमाचल पधारने पर के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि पूरा हिमाचल प्रदेश नरेन्द्र मोदी के स्वागत को बेताब हैं। वह अपने लोकप्रिय नेता को देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में आ रहे हैं। जनसभा में पहुँचने औरप्रधानमंत्री को सुनने में किसी को कोई असुविधा न हो उसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर जगह तैनात किया गया है। सभी के दायित्व निर्धारित। है और सभी अपने-अपने काम में लगे हैं। जिस तरह नरेन्द्र मोदी का हिमाचल से विशेष लगाव है वैसे प्रदेशवासी भी प्रधानमंत्री को विशेष स्नेह देते हैं।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल के सिरमौर ज़िला के नाहन के चौगान और मण्डी के पड्डल में जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के कोने-कोने से भारी संख्या में लोग जनसभा स्थल पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हिमाचल के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है। आज हिमाचल में विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचे विकसित हुए, फ़ोर लेन से लेकर, टनल और सड़कों का जाल बिछा है। पीएमजीएसवाई के तहत रिकॉर्ड सड़कें बन रही हैं। एम्स जैसे संस्थान हो या आईआईटी और आईआईएम, ट्रिपल आईटी और पीजीआई सैटेलाइट सेंटर हिमाचल के लोगों के जनजीवन में बदलाव ला रहे हैं। इसके अलावा बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइसेज पार्क से हिमाचल की आर्थिकी का नया अध्याय लिखने की राह प्रधानमंत्री ने प्रशस्त की है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा के समय हिमाचल के लोगों के साथ खड़े रहे। एक-एक जीवन बचाने के लिए सर संभव प्रयास के लिए, आपदा के बाद राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए नरेन्द्र मोदी ने हर संभव सहयोग किया। इसके लिए मैं उनका पुनः आभार जताता हूँ। आने वाले समयब में भी हिमाचल के विकास की इसी तरह तरजीह मिलती रहे इसके लिए नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार चार सौ से ज़्यादा सीटों से प्रधानमंत्री बनना ज़रूरी है। इसमें हिमाचल के चार की चार सीटों का सहयोग मिले, इसके लिए भारी से भारी संख्या में भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देकर जिताना है।

  • अपनी पार्टी का संविधान न मानने वाले कर रहे है संविधान बचाने की मांग :- राजीव भारद्वाज

    अपनी पार्टी का संविधान न मानने वाले कर रहे है संविधान बचाने की मांग :- राजीव भारद्वाज

     

    दलितों, पिछड़ों के आरक्षण का हिस्सा वोट जिहाद करने वालां को देने का मन बना बैठा है इंडी गठबंधन

    आज 56 इंच के सीने से डरता है पाकिस्तान, पहले उनके एटम बम से देश को डराती रही कांग्रेस

    कांगड़ा :- भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ में जनसंपर्क के दौरान जनता को सम्बोधित करते कहा कि कल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश उनकी अपनी कर्मभूमि के नाहन में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे जिसमें आप सभी बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें होंगी। वर्तमान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू इस बात से सदमे में है और अपना आपा खो चुके हैं और कुछ भी बोले जा रहे है। मुख्यमंत्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भारद्वाज ने कहा कि 55 लाख रूपये मिलने की जो बात मुख्यमंत्री कह रहे वह मनगंढत, तथ्यहीन और काल्पनिक हैं।

    राजीव भारद्वाज ने कहा कि देश में बने इंडी गठबंधन के साथी देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझोता कर रहें है और बंगाल को घुसपैठियों का केंद्र बना दिया हैं जिसका असर पूरे देश में पड़ रहा है और इन्ही घूसपैठियों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है और इनको ममता सरकार द्वारा जबरन देशवासी बनाने के लिए सीएए का विरोध किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि संविधान के दुहाई देने वालों के आका ही संविधान के सबसे बड़े दुश्मन रहे है जिन्हांने देश पर जबरन आपात्तकाल थोप दिया था और पिछड़े वर्ग के तत्कालीन अपनी पार्टी के अध्यक्ष सीताराम केसरी को फुटपाथ पर फेंक कर अपनी ही पार्टी की धज्ज़ियां उड़ाई थी। जिस पार्टी को अपनी पार्टी के ही संविधान की परवाह नहीं वह आज संविधान को बचाने की बात कर रहे है। यही लोग बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर के संविधान की बेकदरी कर रहे हैं खुद को दलितों का मसीहा बताने वाले व हमेशा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने वाले ही आज दलितों के आरक्षण का विरोध कर रहे हैं तथा दलितों, पिछड़ों के आरक्षण को छिनकर वोट जिहाद करने वालों को इनके हक का हिस्सा देना चाहते है।

    उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार पिछले 10 वर्षों से लोगों के विश्वास और अच्छी विकासशील जननीतियों के साथ चली हुई हैं। पाकिस्तान के पास एटम बम है इसलिए पाकिस्तान से डरो कहने वालों को यह पिछले 10 वर्षों से पता लग चुका है कि 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री मोदी से आज वही पाकिस्तान डर के मारे थर-थर कांपता है। वह यह भी जानते है न भारत किसी को डराना चाहता है और न ही डराने वालों को बख्शने वाला नहीं है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन हार के डर से बौखलाहट में है क्योंकि तीसरी बार देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार 400 पार का आंकड़ा पार करने वाली है।