Tag: #hindustan

  • डाॅ. बिंदल ने सुक्खू सरकार को बताया काॅमेडियन

    डाॅ. बिंदल ने सुक्खू सरकार को बताया काॅमेडियन

    नाहन, 7 मई 

    हिमाचल प्रदेश में चुनावी माहौल परवान पर है। मंगलवार को नाहन विधानसभा के सतीवाला में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिरकत की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए।

    भाजपा मंडल द्वारा भेंट की गई तलवार को जैसे ही म्यान से निकाल कर दीया कुमारी ने हवा में लहराया, वैसे ही पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। सम्मेलन में उमडे़ जन सैलाब से भाजपा को नई ऊर्जा भी मिल गई। गर्मी के बावजूद भी पंडाल में दर्शकों की भीड़ टस से मस नहीं हुई।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नाहन मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार काॅमेडियन बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां कोई न कोई हास्यास्पद कारनामा करके आते हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल का ब्यौरा देने की बजाय मुख्यमंत्री मंचों पर मसखरी कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश को पहला ऐसा मुख्यमंत्री मिला, जिसका कोई विजन नहीं है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के रुष्ट नेताओं को लेकर उपनाम व संज्ञाएं दी जा रही हैं। ऐसा संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति नहीं कर सकता। जनता को शब्दों से भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें कहने की आवश्यकता नहीं है, यदि कुछ साल पहले मीडिया में दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा दिए गए बयानों को खंगाला जाए तो साबित हो जाएगा कि सुक्खू ब्लैकमेलर है।

  • सेब बाहुल्य क्षेत्र को बर्बाद कर आनंद शर्मा चले कांगड़ा, किन्नू और आम की ओर : संदीपनी भारद्वाज

    सेब बाहुल्य क्षेत्र को बर्बाद कर आनंद शर्मा चले कांगड़ा, किन्नू और आम की ओर : संदीपनी भारद्वाज

    “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानों के लिए सराहनीय कदम किसान सम्मान निधि“
    सेब की बर्बादी के बाद आनंद शर्मा लिखेंगे कांगड़ा और वहां उगने वाली फसलों की बर्बादी की दासतां
    शिमला, देश में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को मजबूत करने के लिए जो संकल्प लिया उसमें किसान सम्मान निधि के माध्यम से 2019 से किसानों को सालाना 6 हजार रूपये वितरित किए। 11.29 करोड़ किसानों को  इस योजना का लाभ मिला है और हिमाचल प्रदेश में लाभान्वित किसानों की संख्या 9 लाख पहुंच गई है। 2.80 लाख रूपये पुरे देश में वितरित किए गए हैं। 2023 तक 15 वीं किस्त किसानों को देश में जारी की गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने शिमला में पै्रस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूरिया का बहुत बड़ा अभाव देश में रहता था, देश में खुद का कोई प्रोडक्शन नहीं था और भारत यूसए और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के ऊपर निर्भर रहता था, परन्तु उसमें भी जो यूरिया आयात होता था उसके बाद भी उसका मिस यूटिलाइजेशन होता था। किसानों के नाम पर आने वाला यूरिया ब्लैक मार्केटिंग  होकर इन्डस्ट्री में प्रयोग होता था। फलस्वरूप वह यूरिया किसानों तक नहीं पहुंचा पाता था। इस पर कड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिक्विड नाइट्रोजन यूरिया का कॉन्सेप्ट किसानों के लिए इस देश में तैयार किया। उन्होंने कहा कि लिक्विड्स नाइट्रोजन बोटलों में बॉटलिंग के थ्रू आता था और उसका ब्लैक मार्केटिंग और  मिस यूटिलाइजेशन नहीं हो सकता था। ऐसे लगभग नौ यूनिट पूरे देश में स्थापित किए और आने वाले समय में इस तरह की इंडस्ट्री का लगभग देश में 13 नए यूनिट 2025 तक स्थापित होने का संकल्प इस देश में प्रधानमंत्री मोदी ने लिया
    प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि उत्तम शोध जो हेरिडेटरी और पूर्वत्व खेती इस देश में होती थी पहले वो बैलों और नॉन साइंटिफिक तरीके के माध्यम से होती थी, लेकिन अब उत्तम तकनीक के माध्यम से इस देश में ऑर्गैनिक खेती हो रही हैं जिसका प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री मोदी ने तैयार किया, उसके तहत 7.5 लाख हैक्टर भूमि को ऑर्गैनिक तरीके से कल्टीवेट करने की संकल्प योजना बनाई गई। इस योजना के अतंर्गत किसानों के क्लस्टर बनाने की योजना बनी, जिसमें 50-50 हेक्टेयर का क्लस्टर तैयार होगा और उसके लिए 1584 हजार करोड़़ का बजट तैयार किया।उन्हांने कहा कि इन सब के बाद जब किसान के प्रोडेक्ट को मार्केट  में किस तरह की बिकवाली होगी, इसके लिए कार्य योजना तैयार की गई जिसके लिए ई-मंडी योजना तैयार की गई। उन्हांने कहा कि 2016 में यही मंडी का कार्यक्रम शुरू हुआ था और 1.76 करोड़ किसान इन ई मंडी के माध्यम से हमने इस पोर्टल में रजिस्टर्ड किया और 23 राज्यों में और चार केंद्र-शासित प्रदेशों में इस तरह की 1390 मंडियां ई-पोर्टल और ई-नाम से तैयार की गई। 2.5 लाख आढ़ती पोर्टल से इन मण्डियों के साथ जुड़ गए और उनको रजिस्टर करके किसानों 3 लाख करोड़ का बिज़नेस इन मंडियों के माध्यम से होगा।
    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानों के हित की बात करती है। पिछली जयराम ठाकुर सरकार के समय एमआईएस में सेब खरीदा गया और एचपीएमसी और हिमफेड को गया तो किसानों का एमआईएस का पैसा पूरा देकर गए। परन्तु आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 80 करोड़ रूपये किसानों का नहीं दिया हैं, लेकिन जयराम सरकार के समय पूरे प्रदेश में मार्केट बनाने का काम विस्तृत स्तर पर हुआ। रोहड़ू, शिलारू, सैंज, पराला, खड़ापत्थर कुल्लू और बजौरा की सभी मंडियां भारतीय जनता पार्टी की सरकार में तैयार हुई और उसके बाद भी पूरा डेढ़ साल इस  सरकार का बीत गया परन्तु एक भी मंडी का शिलान्यास या उद्घाटन यह सरकार नहीं कर पाई। जो मंडियां बन रही थी उन मंडियो की इम्प्लिमेंटेशन भी पूरी नहीं कर पाए साथ ही बचे खुचे पैसे नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन के तहत उन मंडियो को समर्थन करने के लिए जो किसी वजह से लगभग 10 करोड़ रूपये बचा था उस पैसे से विदेश टुर की योजना बना डाली। भारतीय जनता पार्टी के विरोध बाद इनका टूर प्रोग्राम रद्द हुआ, नहीं तो वो पैसा भी विदेश दौरे पर खर्च किया जा रहा था। जयराम ठाकुर ने पराला में न्यू प्रोसेसिंग प्लांट लगाया, उसको ऑपरेशनल किया। परमाणु में सेब प्रोसेसेस करने के बाद पल्प को नाले में फेंका जाता था, उसकी ऑर्गैनिक खाद बनाने के लिए भी प्रयास किए गए, परन्तु जयराम ठाकुर ने दो कदम आगे चल करके योजना बनाई, जो बचा हुए पल्प से पैक्टिन जो जैम और जैली को कॉन्ट्रैक्ट करने के लिए यूज़ होता है, देश का 90 प्रतिशत पैक्टिन चाइना से इम्पोर्ट होता हैं और पराला में ना केवल प्रोसेसिंग प्लांट लगा वहाँ पर पैक्टिन का यूनिट स्थापित किया गया साथ ही सीए प्लांट भी लगाया गया। उन्हांने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों की ऐन्टी हेलनेट की सब्सिडी भी खत्म कर दी। जिसके कारण किसानों का सेब बरसात के कारण खराब व बेकार हो जाता है और उसको उसका रिटर्न नहीं मिलता।
  • जयराम ने कराया केवल सिराज का विकास, मण्डी से किया भेदभावः कांग्रेस

    जयराम ने कराया केवल सिराज का विकास, मण्डी से किया भेदभावः कांग्रेस

    हिमाचल के नहीं सिराज के मुख्यमंत्री थे जय राम ठाकुरः कांग्रेस
    शिमला।
    मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर और आशीष बुटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए जय राम ठाकुर ने सिराज विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर पूरे मण्डी जिले के साथ भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नहीं बल्कि केवल मात्र सिराज के मुख्यमंत्री थे।
    मुख्य संसदीय सचिवों ने कहा कि बल्ह में विश्व स्तरीय हवाई अड्डा बनाने की बात करने वाले जय राम ठाकुर धरातल पर कोई काम नहीं कर सके। हवाई अड्डे को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताने वाले जय राम पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तक शुरू नहीं करा पाये। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के लिए केन्द्र से एक फूटी कोडी तक नहीं आई और न ही धरातल पर कोई काम हो पाया।
    ठाकुर और बुटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही क्षेत्रवाद, जातिवाद और धर्म की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा विकास है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित कर रही है और जय राम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट भी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ और सरकार ने अपनी एैशो-आराम पर धन लुटाया, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई।
    मुख्य संसदीय सचिवों ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश की खराब माली हालत को सुधारने के लिए कदम उठाए जिसके कारण राज्य की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक का सुधार आया और एक ही साल में राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने तथा वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
  • कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : अवस्थी

    कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : अवस्थी

    शिमला।
    मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के प्रयासों से ही वर्षों से अटका हुआ जेओए आईटी का परीक्षा परिणाम घोषित हो पाया है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की कारगुजारियों के कारण मामला अदालत में पहुंच गया जिसके कारण इस परीक्षा में बैठने वाले लाखों प्रतिभागियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने इस मामले पर कोर्ट में देश के नामी वकीलों से पैरवी करवाई और मजबूती के साथ प्रदेश के युवाओं का पक्ष अदालत में रखा। उन्होंने कहा कि सरकार के इन्हीं प्रयासों के कारण कोर्ट ने परीक्षा परिणाम निकालने को अनुमति दे दी और अब राज्य चयन आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
    संजय अवस्थी ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने केवल मात्र प्रदेश के समस्याएं खड़ी कीं। गलत नीतियों के कारण उनके कार्यकाल की कई परीक्षाओं के परिणाम अदालत की लड़ाई में फंस गए। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ हुआ और भर्ती परीक्षाओं के पेपरों की नीलामी होती रही। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर बेचे गए तथा हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में भी धांधली होती रही। उन्होंने कहा कि पांच साल तक जय राम ठाकुर सत्ता में रहते हुए सोये रहे और युवाओं के हितों को सुरक्षित रखने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जिसके कारण दिन-रात मेहनत करने वाले युवाओं के साथ धोखा हुआ और पैसे वालों को नौकरियां मिलती रहीं।
    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने युवाओं के साथ हो रहे धोखे को रोकने के लिए हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया और उसके स्थान पर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का गठन किया, जिसके अन्तर्गत भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ होंगी और मेरिट में आने वाले युवाओं को ही नौकरी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार युवाओं के हितों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठायेगी।
  • भाजपा के लिए दुख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

    भाजपा के लिए दुख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

     

    ऑपरेशन लोट्स फेल होने से बौखलाई भाजपाः रोहित ठाकुर

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स फेल होने से पूरी तरह से बौखला गए हैं। धनबल का इस्तेमाल कर राजनीति मंडी से विधायकों को खरीदा लेकिन भाजपाईयों के मुख्यमंत्री व मंत्री बनने के मंसूबे धरे के धरे रह गए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू दुख का सबसे बड़ा कारण है क्योंकि वर्तमान राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी दरवाजों को बंद कर दिया है और उनकी लूट की दुकान बंद कर दी है।

     

    रोहित ठाकुर ने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और एक साधारण परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। इसीलिए वे आम आदमी के दर्द से भली.भांति परिचित हैं और समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मात्र सवा साल के छोटे से कार्यकाल में अनाथ बच्चों के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना बनाई और अब उनकी देखभाल का जिम्मा कानूनी रूप से सरकार का है। यही नहीं दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना। साथ ही मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रूपये की वृद्धि की, दिहाड़ीदारों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रूपये की विधवाओं के 27 साल तक के बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है और विधवाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रूपये की मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने दूसरे बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं तथा बागवानों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया गया है।

     

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुरानी पैंशन और महिलाओं को 1500 रूपये पैंशन सहित अपनी 10 में से पांच चुनावी गारंटियों को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सवा साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने वाले भाजपा नेता अपने पांच साल का हिसाब जनता को दें। भाजपा ने केवल मात्र कर्ज के सहारे पांच साल सरकार चलाई और आर्थिक संसाधन जुटाने पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश आर्थिक रूप से बदहाल बना। अपनी मौजमस्ती और चुनावी लाभ के दृष्टिगत भाजपा ने अपने कार्यकाल के अंतिम साल में 16000 करोड़ रूपये से अधिक धन का दुरूपयोग किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता संभालते ही आर्थिक संसाधन जुटाने की दिशा में अनेक कदम बढ़ाये जिनके परिणामस्वरूप एक साल में ही हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक का सुधार आया है और एक ही वर्ष में 2200 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से उगाए हुए गेहूं का समर्थन मूल्य 40 रूपये तथा मक्की के लिए 30 रूपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है।

     

    रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार की सवा साल की उपलब्धियों को लेकर चुनाव में जा रही है और अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता झूठ और खरीद फरोख्त की राजनीति को चुनाव में करारा जवाब देगी और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों में भारी मतों से विजयी बनाएगी।

  • भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप

    भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप

     

     

    सिरमौर, भारतीय जनता पार्टी का पांवटा मंडल का पन्ना प्रमुख सम्मेलन कार्यक्रम रामलीला मैदान पांवटा साहिब में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की इस मौके पर राजीव बिंदल ने कहा कि भारत का मतदाता, हिमाचल का मतदाता 1 जून को होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी की 2004 से 2014 के मध्य 10 साल की सरकार व 2014 से 2024 के मध्य की नरेन्द्र भाई मोदी की कार्यशैली की तुलना करके वोट देगा। कांग्रेस की सरकार में घोटालों का बोलबाला था। 2 जी घोटाला, 3जी घोटाला, कोयला घोटाला, काॅमनवैल्थ घोटाला जैसे घोटालों से देश को लगभग 20 लाख करोड़ रू0 का नुकसान हुआ। जबकि मोदी सरकार में डिजिटल इंडिया बना और लाभार्थी के खातों में सीधा-सीधा धनराशि पहुंचाई गई। डी0बी0टी0 (डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लगभग 34 लाख करोड़ के लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाए गए।

    कांग्रेस के राज में केवल गरीबी हटाओ के नारे लगते थे और जनता को केवल झूठ परोसा जाता था। जबकि मोदी सरकार में गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में राशन, 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान, 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रू0 तक का मुफ्त ईलाज, 11 करोड़ गरीबों को शौचालय और 52 करोड़ जनधन के खाते खोलकर गरीब को मजबूत किया और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। कांग्रेस के शासन में देश के अंदर दंगे होना, बम फटना, सुरंगे फटना, जगह-जगह पत्थरबाजी होना ये आम बात थी। कांग्रेस राज में भारत आतंकवादी और माओवादी गतिविधियों का केन्द्र बना। मोदी सरकार में माओवाद का, गुंडाराज का, पत्थरबाजी का और आतंकवाद का सफाया हुआ और देश की एकता व अखंडता मजबूत हुई।

    डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत आर्थिक रूप से कमजोर हुआ। मोदी राज में भारत दुनिया की पांचवी आर्थिक महाशक्ति बना और अब मोदी की गारंटी है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा।

     

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश भ्रष्टाचार में डूबा था लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम शुरू की, पिछले 10 साल के शासनकाल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला देश के सामने नहीं आया।

    अब नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और देश की विकास गाथा को बल देना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सेना पर सवाल उठाती और सर्जीकल स्ट्राइक के सबूत मांगती है, पर हम बताना चाहते है की प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती है। भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांगती है और कांग्रेस को किसने रोका वो भी राहुल बाबा के नाम पर मांगे।

     

    पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश के सीएम 4 मई को पांवटा आए थे, लेकिन वह हताश और निराश दिखे उनके बोल इस बात को साफ दिखते है। उनके राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी हारने का उनको बहुत दुख हुआ पर राम विरोधी कैसे जीत सकता था, ये वही नेता और अधिवक्ता है जिस व्यक्ति ने राम को काल्पनिक बताया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 16 महीनों की सरकार में पांवटा के विकास का ग्रहण लग गया। उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप ने 19.40 करोड़ रुपए शिमला संसदीय क्षेत्र में वितरित किए। कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है और भाजपा हर मंच पर इनका जवाब देंगी।

    इस मौके पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, देवराज चौहान, नगर परिषद चेयरमैन निर्मल कौर,ओपी कटारिया,सुरेखा चौधरी, हितेंद्र कुमार अरविंद गुप्ता, सुखविंदर सिंह, अरुण मित्तल,अजय मेहता, गोविद, अविनाश सैनी आदि मौजूद थे।

  • आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

    आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

     

    -भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने आपदा प्रभावितों के जख्मों पर नहीं लगाया मरहम
    -पैसों की किस्तें पेंडिंग थी इसलिए एक महीने हिमाचल प्रदेश से बाहर रहे बिकाऊ विधायक
    हरिपुरधार (सिरमौर)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आपदा के समय केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद भाजपा नेताओं ने रुकवाई। हिमाचल विरोधी भाजपा नहीं चाहती थी कि कांग्रेस सरकार प्रभावित परिवारों को फिर से बसा सके। लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये का पैकेज देकर 22000 परिवारों को फिर से बसाया। मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिला के हरिपुरधार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। वह यहां लोकसभा उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में मतदान की अपील करने पहुंचे थे।
    उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम नहीं लगाया। वह सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों का दुख दर्द जानने नहीं पहुंचे। उन्होंने न तो संसद में हिमाचल की आवाज उठाई न ही विशेष राहत पैकेज देने के लिए प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को कोई चिट्ठी लिखी। हमें केंद्र से आपदा से निपटने के लिए एक पैसे की मदद नहीं मिली। मुख्यमंत्री के नाते मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह व अन्य केंद्रीय नेताओं से मिला। गुजरात के भुज व उत्तराखंड की तर्ज पर हमने विशेष राहत पैकेज मांगा, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। अब भाजपा नेता चुनाव में राजनीतिक रोटियां सेंकने आ गए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय जनता के हाथ में सीधा पैसा नहीं पहुंच रहा था। सत्ता दोबारा पाने के लिए भाजपा ने बिना बजट की अंधाधुंध घोषणाएं की। सरकारी पैसे का दुरुपयोग हुआ। कांग्रेस सरकार ने भाजपा के भ्रष्टाचार के चोट दरवाजों को बंद कर एक साल में 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। मैंने जनता का पैसा लुटने से बचाया जिससे कई नेता व अफसर नाराज हुए।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छह विधायक बिकने के बाद एक महीना हिमाचल ही नहीं आये। उनकी पैसों की किस्तें पेंडिंग थीं, उनके लिए भाजपा नेताओं के साथ हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली घूम रहे थे। अयोग्य घोषित होने पर उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश की जनता के स्वाभिमान की लड़ाई है। प्रदेश की जनता कांग्रेस व शिमला संसदीय क्षेत्र के मतदाता विनोद सुल्तानपुरी को वोट देकर जिताएं, जिससे केंद्र सरकार व देश में यह संदेश जाए कि हिमाचल में धनबल की राजनीति नहीं चलने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद के ससुराल रेणुका विधानसभा क्षेत्र में हैं, इसलिए जमाई को पूरा समर्थन दें।
    इस दौरान विधानसभा के डिप्टी स्पीकर विनय कुमार, कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी, विधायक अजय सोलंकी, दयाल प्यारी, तपिन्द्र चौहान, यशपाल चौहान, तेजिंदर कमल, मित्तर सिंह तोमर, बृज राज ठाकुर, दलीप चौहान, ओपी ठाकुर, प्रदीप सूर्या, अनिल शर्मा व अजय भारद्वाज इत्यादि मौजूद रहे।
  • राम मंदिर बनाने वाले को फिर से बनाएंगे देश का प्रधानमंत्री : डॉ राजीव बिंदल

    राम मंदिर बनाने वाले को फिर से बनाएंगे देश का प्रधानमंत्री : डॉ राजीव बिंदल

    कांग्रेस सनातन विरोधी, विभाजन कर देश पर किया राज
    शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया और उनके साथ सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता उपस्थित रहे।
    प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कहा कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने वालों को जनता माफ नहीं करेगी जिन्होंने भगवान श्री राम, महिलाओं, युवा, किसानों, 300 यूनिट बिजली को लेकर जनता से झूठ बोला। कांग्रेस के वो लोग अब ज्यादा दिनों के लिए बचने वाले नहीं हैं।
    उन्हांने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुलकर अल्पसंख्यकों के बारे में बोला है, कांग्रेस के लिए हिंदू बहुसंख्यक है और मुस्लिम अल्पसंख्यक है और यह लोग अल्पसंख्यकों को सब कुछ देना चाहते हैं। कांग्रेस के नेता सनातन विरोधी है, सनातन धर्म को डेंगू, मच्छर की तरह खत्म करने की बात करते हैं। आज तक कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा विभाजन कर देश पर राज किया है।
    डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने राम मंदिर पर ताले लगा दिए, कई वर्षों तक भगवान श्री राम को टेंट में रखा, मैं स्वयं कार सेवक बनकर कार सेवा के लिए गया था, पर मेरे साथ के दो लोग मारे गए थे। कांग्रेस के लोगों ने तो देश के सर्वोच्च न्यालय में शपथ पत्र दे दिया था कि प्रभु श्रीराम, रामसेतु तो कभी थे ही नहीं, परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाया, इसके लिए हम सब मिलकर फिर से राम मंदिर बनाने वाले को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।
  • गुरिंदर सिंह महाराज से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू और आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह

    गुरिंदर सिंह महाराज से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू और आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और आनंद शर्मा जो कि कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं उन्होंने रविवार को राधा स्वामी सत्संग परिसर परौर में डेरा प्रमुख महाराज गुरिंदर सिंह से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ”आज कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आनंद शर्मा जी, मंडी से विक्रमादित्य सिंह जी तथा शिमला से विनोद सुल्तानपुरी के साथ राधा स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख बाबा जी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सत्संग में भाग लिया। गुरुओं का आशीर्वाद सदैव प्रदेश और आम जनता के लिए लगन के साथ काम करने की ऊर्जा देता है।”

    बता दें कि 71 वषीय आनंद की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ काफी नजदीकियां हैं। सुक्खू को प्रदेश की राजनीति में आगे बढ़ाने में आनंद शर्मा की अहम भूमिका मानी जाती है। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को कांगड़ा संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

  • प्रदेश कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की ओपीएस की गारंटी पूरी की है : अनिरुद्ध सिंह

    प्रदेश कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की ओपीएस की गारंटी पूरी की है : अनिरुद्ध सिंह

    शिमला,5 मई
    ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि शिमला लोकसभा चुनावों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नही बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार उन्होंने उन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा में भेजा है ठीक उसी तरह  भारी मतों से जिताकर कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को लोकसभा में भेजना है। उन्होंने कहा है कि कुसम्पटी ब्लॉक से विनोद सुल्तानपुरी को भारी लीड मिलनी  चाहिए।
    आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कुसम्पटी ब्लॉक के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अनिरुद्ध राणा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की ओपीएस की गारंटी पूरी की है साथ ही महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी भी पूरी कर रही है। उन्होंने कहा कि   इस योजना की शुरुआत लाहुल स्पीति से शुरू  कर दी गई है और शेष प्रदेश में महिलाओं द्वारा इसके फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से पात्र महिलाओं के फॉर्म भरने में उनका सहयोग करने को भी कहा।
    राणा  ने कहा कि  कुसम्पटी ब्लॉक आज विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिये उन्होंने उन्हें सहयोग देने का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया पर उसमें वह सफल नही हो सकी। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा के इस षड्यंत्र की जानकारी भी दी जानी चाहिए कि किस प्रकार उन्होंने धनबल के जोर पर कांग्रेस पार्टी के छह विधायको को अपनी ओर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और सरकार को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नही है।
    अनिरुद्ध सिंह राणा ने कहा चार लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पास है और इसे कोई चुरा नही सकता। उन्होंने सभी पंचायत प्रधानों, व चुने हुए सभी जन प्रतिनिधियों से अपने अपने बूथों में कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर जिसे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे उन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा करना होगा।
    बैठक में कुसम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल,बीडीसी अध्यक्ष चंद्र कांता,जिला परिषद सदस्य संतोष शर्मा के अतिरिक्त भुवनेश्वर शर्मा, मीना कश्यप,भूपेंद्र कवंर,बलदेव ठाकुर,देवा नंद वर्मा,ऋषि राठौर,नरेंद्र ठाकुर पार्षद,विशाखा मोदी पार्षद,राजेद्र नेल्सन,हेम सिंह वर्मा,अंजना चौहान,मनोज ठाकुर,शशि ठाकुर,मधु कवर ,शशि बहल,उर्मिला वर्मा,रामभज राणा,दर्शन दास कश्यप,कृष्ण दत्त वर्मा,बलदेव पूरी, व विभिन्न पंचायतों के प्रधान,उप प्रधान व पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।