Tag: #hindustan

  • राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखने का कार्य कर रहा इंडी गठबंधन : सुरेश कश्यप

    राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखने का कार्य कर रहा इंडी गठबंधन : सुरेश कश्यप

     

    मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान मनगढ़ंत, तथ्यहीन और काल्पनिक : सुरेश कश्यप

    नाहन :- भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद एंव प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने नाहन और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में जनसंर्पक के दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए आहवान किया कि कल प्रधानमंत्री मोदी नाहन में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे जिसमें आप सभी बढ-चढ कर भाग लें। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि 55 लाख रूपये मिलने की जो बात मुख्यमंत्री कह रहे वह मनगंढत, तथ्यहीन और काल्पनिक हैं। हिमाचल प्रदेश के झूठे मुख्यमंत्री अपनी हर जनसभा में झूठ परोसने का कार्य कर रहें हैं।

    उन्होंने इंडी गठबंधन पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रख रहा है, जिसका परिणाम है कि बंगाल घुसपैठियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। इस कारण राज्य की जनसांख्यिकी में बदलाव आ रहा है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर रहा है।

    सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने घुसपैठियों को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और इसी वजह से ममता बनर्जी नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी तीखे प्रहार किए, यह कहते हुए कि कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान समर्थक हैं और उन्होंने अतीत में संविधान का उल्लंघन किया है। कश्यप ने 1970 के दशक में लागू की गई इमरजेंसी और अन्य पिछड़े वर्ग के तत्कालीन अध्यक्ष सीताराम केसरी के साथ हुए दुर्व्यवहार का उल्लेख कर कांग्रेस की असली सच्चाई को उजागर करने का प्रयास किया।

    सांसद ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने राजनीतिक लाभ के लिए संविधान की परवाह नहीं की और आज वही पार्टी संविधान की रक्षा की बात कर रही है। पाकिस्तान के प्रति कांग्रेस और उसके सहयोगियों के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन भारत को डराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके विपरीत, मोदी सरकार की मजबूत नीति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब किसी भी देश से डरता नहीं है और जो देश भारत को डराने की कोशिश करेगा, उसे उचित जवाब मिलेगा।

    सुरेश कश्यप ने मोदी सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत की वर्तमान नीति आक्रामक है और देश अब घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है, लेकिन उसके हमदर्द सपा-कांग्रेस भारत को डराने की कोशिश कर रहे हैं। कश्यप ने यह भी कहा कि कांग्रेस का यह कहना कि पाकिस्तान से डरना चाहिए, लेकिन अब भारत के पास 56 इंच का सीना है और मोदी की मजबूत सरकार है।

  • अमित शाह आएंगे हिमाचल टूर फाइनल : बिहारी

    अमित शाह आएंगे हिमाचल टूर फाइनल : बिहारी

    शिमला

     

    शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया की 25 मई 2024 को केंद्रीय मंत्री अमित शाह हमीपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहने वाले है।
    उन्होंने बताया की अमित शाह प्रातः 9:30 बजे मेला ग्राउंड अम्ब जिला ऊना में और 11:30 बजे जोरावर स्टेडियम जिला कांगड़ा में एक एक रैली को संबोधित करेंगे।
    बिहारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद , अमित शाह की रैली कार्यकर्ताओं में जोश का संचालन करेगी।

  • इंडी गठबंधन – चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात : डॉ राजीव बिंदल

    इंडी गठबंधन – चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात : डॉ राजीव बिंदल

     

    नाहन :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस के इंडी गठबंधन की तुलना “चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात“ से की है। उनका मानना है कि 4 तारीख के बाद इंडी गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं रहेगा और हिमाचल प्रदेश में तो इसका कोई प्रभाव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इंडी गठबंधन को लीड कर रही है, लेकिन अभी तक इंडी गठबंधन के किसी भी साथी ने कांग्रेस पार्टी के नेता को अपना नेता नहीं माना है।

    डॉ. बिंदल ने यह भी कहा कि उन्होंने कई बार कांग्रेस और इंडी गठबंधन से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछा है, लेकिन उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला। उनका दावा है कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में 50 से कम सीटें जीत पाएगी और हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से बेहद असंतुष्ट है।

    उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और पैसे की बर्बादी के आरोप लगाए और कहा कि जनता इस झूठी सरकार से परेशान है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के विकास के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। डॉ. बिंदल का कहना है कि हिमाचल प्रदेश की जनता उस नेता को चाहती है जिसने देश की स्थिति को बेहतर बनाया है। उन्होंने बताया कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो देश में पत्थरबाजी और आतंकवाद जैसी समस्याएं आम थीं, लेकिन अब ये समस्याएं लगभग समाप्त हो गई हैं।

    डॉ. बिंदल ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की प्रशंसा की, जिनसे गरीबों को मुफ्त राशन, निशुल्क इलाज और विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनका कहना है कि भारत के 140 करोड़ लोग मोदी को अपने परिवार का मुखिया मानते हैं और हिमाचल प्रदेश के लोग भी मोदी को देखने और सुनने के लिए उत्सुक हैं।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सभा स्थल का निरीक्षण भी किया।

  • जगत नेगी दे रहे राक्षसी प्रवृत्ति का उदाहरण, हमेशा मातृशक्ति पर रखते हैं कुदृष्टि : राकेश जम्वाल

    जगत नेगी दे रहे राक्षसी प्रवृत्ति का उदाहरण, हमेशा मातृशक्ति पर रखते हैं कुदृष्टि : राकेश जम्वाल

     

    डेढ़ साल सरकार चलाने के बाद, मुद्दों के बजाय मेकअप और पहनावे पर बात करना शर्मनाक

    मण्डी : भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिलाओं के प्रति दूषित मानसिकता से ग्रस्त हैं। इसलिए वह मातृशक्ति के प्रति भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं। दुख इस बात का है कि कांग्रेस सरकार और संगठन के किसी भी नेता ने उन्हें इस तरह की बेहूदा बातें करने से नहीं रोका। जबकि कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष स्वयं एक महिला हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से कांग्रेस सरकार सत्ता में हैं, कांग्रेस प्रत्याशी के परिवार से ही छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री और छह बार मण्डी से सांसद रहे, लेकिन कांग्रेस के नेता चुनाव में मुद्दे की बजाय मेकअप पर बात कर रहे हैं। महिलाओं को क्या करना है, क्या नहीं इसके लिए अब कांग्रेस के नेताओं से इजाज़त लेनी पड़ेगी। वह अपनी राक्षसी सोच अपने पास रखें।

    जम्वाल ने कहा कि आज कल राजस्व मंत्री को नंदी बाबा खूब याद आ रहे हैं, वह नेता प्रतिपक्ष के बारे में अभद्र बातें कह रहे हैं, नंदी महाराज हमारी देव संस्कृति का अभिन्न हैं, भगवान शिव से पहले उनके दर्शन करना सौभाग्य माना जाता है। लेकिन हॉलीलॉज की घास चुगने वाले जगत नेगी को हमें नसीहत देने की ज़रूरत नहीं हैं। वह यह बताए कि हॉलीलॉज की घास सूख जाने के बाद वह आज कल नादौन के लॉन की घास क्यों चुग रहे हैं।

    राकेश जम्वाल ने कहा कि भाजपा पूरे देश में मुद्दों के आधार पर लड़ रही है जबकि कांग्रेस पार्टी बेहूदा बयानों पर चुनाव लड़ना चाहती है। यह पूरा देश जानता है कि कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति और न ही नीयत लेकिन अब वह सामान्य शिष्टाचार भी भूल गई है। उन्होंने कहा कि जगत नेगी और कांग्रेस के नेता महिलाओं के प्रति अपनी राक्षसी सोच को बदले। मातृशक्ति का अपमान शक्ति का अपमान है, माँ दुर्गा का अपमान है। राहुल गांधी ने शक्ति का अपमान किया है। जगत नेगी की ही पार्टी लाइन पर आगे बढ़ रहे हैं। वह अपनी इन हरकतों से बाज आए क्योंकि यह हिमाचल की संस्कृति नहीं है।

     

  • सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागीः मुख्यमंत्री 

    सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागीः मुख्यमंत्री 

     

    आनंद शर्मा का इंडी गठबंधन सरकार में मंत्री पद तयः सीएम

     

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया। खुंडिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के दिग्गज नेता आनंद शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने कांगड़ा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में मंत्री पर रहते हुए आनंद शर्मा से जब भी हम हिमाचल के लिए कुछ माँगने जाते थे, तो एक फ़ोन पर काम होता था। काँगड़ा में फेशन टेक्नोलोजी इंस्टीट्यूट, प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार, शिमला में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, नादौन में स्पाइस पार्क तथा शिमला-मटौर फ़ोरलेन आनंद शर्मा की सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि काँगड़ा को ऐसे सांसद की ज़रूरत है, जिसका आवाज पूरा देश सुने। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा चुनाव में आनंद शर्मा जीत कर जाएँगे, तो इंडी गठबंधन सरकार में उनका मंत्री पद तय है।

    भाजपा पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने नोट के दम पर सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा और मेरे इस्तीफ़े की अफ़वाहें फैलाई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में भगवान को चुनौती देते हुए कहा कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकते हैं। लेकिन व्हिप का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा जब जनता के वोट से सरकार नहीं बना सकी और नोट के दम से कुर्सी को हथियाने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को कोई ख़तरा नहीं है और कार्यकाल पूरा करेगी।

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दागी कह रहे हैं कि उन्हें सम्मान नहीं मिला। उनके चुनाव क्षेत्रों के सारे फैसले, सारे अफ़सर उनकी मर्ज़ी से दिए। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें विधायक बनाकर सम्मान दिया, पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर बिठाया, क्या वह सम्मान नहीं। उन्होंने कहा कि सत्य यह है कि दागी सम्मान नहीं, बल्कि सामान के भूख थे। जो सामान भाजपा के ब्रीफ़केस में रखा था वह काफी भारी था। उसी के प्रभाव में आकर उन्होंने अपना ईमान बेच दिया। उन्होंने कहा कि हमारे साथ भगवान हैं, क्योंकि भगवान सत्य का साथ देता है और जयराम ठाकुर का कोट सिला-सिलाया रह जाएगा क्योंकि उन्हीं कुर्सी के पीछे उन्हीं की पार्टी के विधायक पड़ जाएँगे। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसे सरकार अकेले नहीं लड़ सकती है। लेकिन जनबल के सहारे कांग्रेस पार्टी धनबल को जवाब देगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के पड़ोसी क्षेत्र नादौन से आज विधायक मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी होने के नाते विधायक संजय रत्न ने जो कुछ माँगा, इस क्षेत्र को दिया है। यह तो शुरूआत है, आने वाले समय में चंगर क्षेत्र, चंगर नहीं रहेगा और यहां विकास की गंगा बहा देंगे।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिना किसी राजनीतिक लाभ के मंशा के सरकारी कर्मचारियों को पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन दी, ताकि वह स्वाभिमान के साथ अपना जीवन जी सकें। जबकि जयराम ठाकुर ने पुरानी पेंशन माँगने पर कर्मचारियों को विधायक का चुनाव लड़ने की चुनौती दी और उनपर अत्याचार किए। अब भाजपा नेता एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए रुकवाने में लगे हैं।

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले साल आई आपदा को एक युद्ध के रुप में लड़ा, लेकिन जयराम ठाकुर बार-बार विधानसभा सत्र बुलाने की मांग करते रहे। तीन दिन तक चर्चा के बावजूद भाजपा के विधायकों ने हिमाचल प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान करने के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया और आपदा प्रभावित 22 हजार परिवारों के साथ खड़े नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए अपने सीमित संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि वह एक आम परिवार से आते हैं, इसलिए आम आदमी के दर्द को बेहतर ढंग से समझता हूँ। लोगों की तकलीफ़ों को समझते हुए राज्य सरकार ने राजस्व के लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए राजस्व क़ानूनों में बदलाव किया और राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से एक लाख इंतकाल और साढ़े सात हजार से अधिक तकसीम के मामले निपटाए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के चोर दरवाज़ों को बंद कर वर्तमान राज्य सरकार ने पंद्रह महीने में 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व कमाया। इस राजस्व से विधवाओं और एकल नारी के बच्चों की शिक्षा का राज्य सरकार उठा रही है और उन्हें घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए की मदद दे रहे हैं। मनरेगा की दिहाड़ी 60 रुपए बढ़ाकर 300 की, 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को इलाज सरकार उठा रही है, भैंस का दूध 55 रुपए तथा गाय का दूध 45 रुपए प्रति लीटर की दर से ख़रीदा जा रहा है।

  • देश ने तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे मोदी : जयराम ठाकुर

    देश ने तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे मोदी : जयराम ठाकुर

     

    दुनिया के नेताओं में होड़ मची है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही उनके देश में सबसे पहले आए

     

    शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं, पूरे वोट नहीं पड़े है, मतगणना हुई नहीं है लेकिन देशवासियों ने अभी से यह तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे तो मोदी ही। इसी तरह अभी परिणाम आने में लंबा समय है लेकिन दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों में आज होड़ मची है कि शपथ ग्रहण के बाद नरेन्द्र मोदी सबसे पहले उनके देश में आए। यह देश की राजनीति में पहली बार हो रहा है कि किसी नेता के प्रति समय के साथ-साथ भरोसा बढ़ता जा रहा है। प्रो-इनकम्बेंसी की लहर चल रही है। हर बार के चुनाव में देश के लोग नरेन्द्र मोदी को और ज़्यादा स्नेह और समर्थन देते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित किया कर दिया है। देश के लोग आज सोचते हैं कि ऐसा नेतृत्व हमें पहले क्यों नहीं मिला।

     

     

    जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के नेताओं को आड़ें हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि चलते संस्थान बंद करना भी हिम्मत का काम है। 10 हज़ार युवाओं को एक झटके में नौकरी से निकाल दिया। इसी चौड़ा मैदान में हज़ारों युवा महीनों तक बर्फ और बरसात में अनशन करते रहे। अपनी नौकरी के परिणाम जारी करने के लिए इस चौड़ा मैदान पर महीनों डेरा लगाया सरकार ने धरना देने पर ही रोक लगा दी।

    प्रदेश में दुःख की सरकार चल रही यह सरकार बहुमत खो चुकी और जनता की नज़र में भी गिर गई है। जिस तरह से कांग्रेस का विलोपन हो रहा है आने वाले समय में कांग्रेस खोजे नहीं मिलेगी।

     

    जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी, दुःख इस बात का है यह गारंटी देने वाली सरकार ने यह सुविधाएं बंद कर दी है। कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी हैं ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। सड़कों का काम रुका पड़ा है। अस्पताल का काम रुका पड़ा है। स्कूल का काम रुका पड़ा है। हिमकेयर से इलाज रुक गया है। सहारा की पेंशन रुक गई है।

     

    जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले दस साल के कार्यकाल में भारत ने एक ऐतिहासिक विकास यात्रा देखी, आने वाले समय में यह यात्रा इसी तरह से जारी रखने के लिए नरेन्द्र मोदी को हिमाचलवासियों से भारी संख्या में समर्थन देना है। केंद्र सरकार द्वारा दी गई योजनाओं के चलते हिमाचल की स्थिति पूरी तरह बदल गई है। आज हिमाचल में फ़ोर लेन सड़कें हैं, एम्स जैसे संस्थान है तो अटल टनल जैसी सुरंग के अलावा दर्जनों सुरंगें हैं। यह विकास ऐसे आगे बढ़ता रहे इसके लिए नरेन्द्र मोदी को मज़बूत बनाना है और हिमाचल में भाजपा को चारों सीटों पर भारी मतों से जिताना है।

     

  • भाजपा में दम है तो सरकार को तोड़कर दिखाए: अग्निहोत्री

    भाजपा में दम है तो सरकार को तोड़कर दिखाए: अग्निहोत्री

    भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के एक दिन बाद ही कांग्रेस ने भी मंगलवार देर शाम ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े गांव देहलां में जनसभा करके शक्ति प्रदर्शन कर डाला। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे जबकि पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार भी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा में दम है तो हिमाचल की सरकार को तोड़कर दिखाए।

    मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि जब कांग्रेस की आंधी आएगी तो भाजपा के पन्ने हवा में उड़ते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि जयराम कंगना-कंगना कर रहे हैं और वह कंगना को ही इंट्रोड्यूस करने में लगे रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ लोगों को यह सरकार काम करती रास नहीं आ रही थी और इसे गिराने का प्रयास किया, लेकिन अब हालात ये हैं कि ये सभी लोग खुद हवा में लटक कर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक राज्यसभा सांसद को चुनने के चक्कर में 9 लोग सड़क पर आ गए हैं, जिनमें से 6 उपचुनाव में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, तीन और लोगों के इस्तीफे कुछ दिन में मंजूर होने वाले हैं।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कंगना रणौत  पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब वह मुंबई से यहां आईं तो प्रतिभा सिंह को सामने देखकर किसी और प्रत्याशी की मांग करने लगीं और कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतार दिया लेकिन अब विक्रमादित्य सिंह को देखकर कंगना रणाैत की नींद उड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा सीट पर आनंद शर्मा के प्रत्याशी के रूप में सामने आने से भाजपा बुरी तरह बौखला चुकी है। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा देश के कद्दावरनेता रह चुके हैं और उनकी पहचान केवल भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में महत्वपूर्ण है।

  • पापियों का साथ भगवान भी नहीं देताः सीएम 

    पापियों का साथ भगवान भी नहीं देताः सीएम 

    भाजपा हिमाचल प्रदेश हितैषी नहीं, कुल्लू जिला के शमशी में गरजे ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, रोड शो भी निकाला
    शिमला। जिला कुल्लू के शमशी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अहंकार में आकर विधानसभा में भगवान को चुनौती दी और कहा कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा कि पापियों का भगवान भी साथ नहीं देता है और आम आदमी का हित चाहने वाली प्रदेश सरकार को भगवान ने बचाया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग करने के बाद छह बागी एक महीने तक प्रदेश से भागते रहे और एक महीने तक हिमाचल प्रदेश से बाहर रहे। हिमाचल प्रदेश लौटे तो सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा में, जो उन्हें नहीं बल्कि उनके ब्रीफ़केसों को सुरक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का गणित कमजोर है, इसलिए वह बार-बार अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं को ख़रीदने का प्रयास करने वाली भाजपा को जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को कलंकित करने वालों को सबक़ सिखाने का वक्त आ गया है और प्रदेश की जनता ही लोकतंत्र को बचा सकती है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर ने कंगना रणजीत के ख़िलाफ़ भी षडयंत्र रचा और उन्हें मंडी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया। उन्होंने कहा कि कंगना अच्छी हीरोइन हैं, लेकिन उनके निर्देशक फ्लॉप हैं और फ़िल्म का फ्लॉप होना भी तय है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल कंगना के डायलॉग लिख रहे हैं और जयराम ठाकुर डायरेक्शन दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह राजनीति के हीरो हैं और उनकी जीत हो कर रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास के नाम वोट मांग रही है और प्रदेश के मतदाता विकास को वोट देंगे।
    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने गाय के दूध का ख़रीद मूल्य 45 रुपए और भैंस के दूध का ख़रीद मूल्य 55 रुपए प्रति लीटर किया। उन्होंने कहा कि दूध के दाम में बढ़ौतरी तो अभी शुरूआत है और राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 300 रुपए, न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपए की, विधवाओं के लिए योजनाएं बनाई, कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया तथा उनका एरियर क्लीयर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए जयराम ठाकुर पांच वर्ष तक सोते रहे और प्रदेश की संपदा को लुटाते रहे। जबकि वर्तमान राज्य सरकार जाग रही है और चोर दरवाज़े बंद कर रही है, जिससे एक वर्ष में 2200 करोड़ रुपए कमाए।
    उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल हितैषी नहीं है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की और हिमाचल भाजपा के नेता केंद्र के पास एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए वापस लाने में अड़ंगे लगा रहे हैं। यही नहीं पिछले वर्ष आई आपदा के दौरान राज्य सरकार ने 48 घंटे में कुल्लू जिला में बिजली, पानी और सड़कों को अस्थाई रूप से बहाल किया और 75 हज़ार फँसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित घर पहुँचाया। इतनी बड़ी आपदा के बीच कहीं भी अराजकता नहीं फैली और हिमाचल प्रदेश में अतिथि देवो भवः की संस्कृति का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहायता के बिना ही राज्य सरकार ने 22 हजार परिवारों को फिर से बसाया और नियमों में बदलाव लाकर 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज दिया। वहीं भाजपा नेता राजनीति करते रहे और केंद्र सरकार से प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया।
    इससे पहले मुख्यमंत्री ने भूंतर से शमशी तक एक रोड शो भी निकाला। इस अवसर पर मंडी से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस किया है : सुक्खू

    पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस किया है : सुक्खू

    शिमला,7 मई.मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार में भी फ्लॉप थे और अब इन चुनावों में भी भी फ्लॉप होंगे। उन्होंने कहा है कि मण्डी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह  ही जीत हासिल करेंगे और उनकी प्रत्याशी चुनाव हारने के बाद फिर से अपनी फिल्मी दुनिया में लौट जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में प्रदेश को लूटने में कोई कोर कसर बाकी नही रखी।आज प्रदेश के हर नागरिक पर एक लाख तीन हजार का कर्ज है चढ़ा कर गए है जयराम ठाकुर।
    आज कुल्लू जिला के आनी में विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में  चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए  मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस किया। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ से अधिक का ऋण व 10 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां उन्हें विरासत में भाजपा से मिली। उन्होंने कहा कि बाबजूद इसके सरकार ने  एक लाख 36 हजार कर्मचारियों को ओपीएस भी बहाल किया और महिलाओं को 1500 रुपए की गांरटी भी पूरी की।
    सुक्खू ने भाजपा पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेदश के कर्मचारियों का पेंशन का अंशदान 9 हजार करोड़ केंद्र के पास फंसा पड़ा है ऒर भाजपा इसे जारी करवाने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के साथ ही पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई ओपीएस को बंद कर दिया गया ।इससे साफ है कि भाजपा ओपीएस की विरोधी है।
    सुक्खू ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा की सीटों पर कांग्रेस की जीत तय है। उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य को भारी मतों से विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री रहते उन्होंने बहुत ही बेहतर कार्य किया है और केंद्र में जाने के बाद भी प्रदेश के विकास में उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
    इससे पूर्व विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मण्डी संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने का है। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र में पर्यटन को विकसित करने के लिये  आनी से जलोड़ी जोत में टनल का निर्माण किया जाएगा इसकी डीपीआर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दलाश में पोल टेक्निकल कॉलज भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान निरमंड मंडल में सड़कों के रखरखाव और इसके सुधार पर 140 करोड़ खर्च किये गए।
    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अपनी सभाओं में बेबुनियाद बाते कर लोगों का मनोरंजन कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें न तो प्रदेश की कोई जानकारी है और न ही मण्डी संसदीय क्षेत्र की। उन्होंने कहा कि अपनी पराजय देख कर वह पूरी तरह बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि वह गर्मियों की छुटियां काटने 40 दिनों के लिये  वह मण्डी आई है और 4 जून के बाद मुंबई लौट जाएंगी।
  • विकास कार्यों को बंद करने वाली कांग्रेस को वोट देना भी बंद करे जनता

    विकास कार्यों को बंद करने वाली कांग्रेस को वोट देना भी बंद करे जनता

    छतरी बाजार में निकाला रोड़ शो
    जयराम बोले- सरकार गिराने के गलत आरोप लगा रहे हैं सीएम सुक्खू
    जो पहले से गिरे हुए हैं उन्हें क्या गिराना, अपनी गलतियों से गई है सरकार
    कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर भी बोला जुबानी हमला
    कहा- सड़कें बनाना तो दूर पहले सड़कों पर गिरे मलबे को ही हटा लें
    मंडी: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को देश में चालीस सीटें भी हासिल नहीं होने वाली है। बड़ी मुश्किल से इनके नेता पचास का आंकड़ा छूने की जद्दोजहद कर रहे हैं जबकि दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम चार सौ सीटों का लक्ष्य पार करने जा रहे हैं। ये वही कांग्रेस है जिसकी देश में चार सौ से अधिक सीटें लोकसभा में आती थी लेकिन आज 2019 में मिली सीटों से ही आगे बढ़ती नहीं दिखाई दे रही है। सराज के छतरी, गाड़ा गुशैनी और बंजार के बलागाड़ में भाजपा प्रत्याशी सुश्री कंगना रनौत के लिए प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने कि जब मजबूत नेतृत्व देश को मिला तो राम जन्मभूमि का शिलापूजन से लेकर अयोध्या में भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, तीन तलाक खत्म, जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म और महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिला जबकि कांग्रेस जब इतने वर्षों तक सत्ता में रही तो देश ने गरीबी, भुखमरी और भ्रष्टाचार ही देखा। आज देश एक मजबूत नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
    जयराम ठाकुर ने कहा कि  पूरा देश आज तीसरी बार नरेंद्र  भाई मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहता है। ऐसे में जब पूरा देश कह रहा है कि आयेंगे तो मोदी ही तो ये हमारे कांग्रेसी क्यों पगला रहे हैं। मैं विपक्ष का नेता हूं। मेरा काम सरकार की कमियां गिनाना है। लोगों की आवाज बनकर सरकार के समक्ष उनकी। मांगे उठाना है लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू मेरे द्वारा उठाई बातों से असहज हो उठते हैं। इन 15 महीनों  में मैंने उन्हें रोते ही देखा है। जितना हमने पांच सालों में केंद्र से ऋण नहीं उठाया उतना तो ये डेढ़ वर्ष के अल्प काल में ले आए। हैरानी इस बात की होती है कि इतना पैसा आने के बाद और 1800 करोड़ की राहत राशि मिलने के बाद भी जनता को नहीं दिया आखिर वो पैसा जा कहां रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जिस सरकार ने सत्ता में आते ही संस्थानों और विकास कार्यों को बंद कर दिया अब उस पार्टी को प्रदेश की जनता वोट देना भी बंद कर दे। आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू उनपर सरकार को गिराने के आरोप लगा रहे हैं जबकि ऐसा उनकी अपनी नालायकी से हो रहा है। उन्होंने कहा गिरे हुए को क्या गिराना और अगर सरकार गिर रही है तो अपनी गलतियों के कारण गिर रही है। उन्होंने सीएम सुक्खू से पूछा कि सरकार बहुमत और जनमत में गिर चुकी है अब और कितना गिरना चाहते हो। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम रहते जिन्होंने मात्र एक वर्ष में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके विकास कार्यों को गति दे दी थी लेकिन कांग्रेस के सीएम को अब चुनावों में प्रदेश की याद आ रही है। वर्ष 2019 में प्रदेश का कोई विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं था जहां से भाजपा को बढ़त न मिली हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कांग्रेसी उनके पास घर पर वोट मांगने आएं तो उनका आदर सत्कार तो करें लेकिन वोट देना बंद कर दें और स्पष्ट कहें कि आपकी सरकार ने विकास करना बंद कर दिया है और हमने वोट देना।
     जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो अपने कार्यकाल में प्रदेश में रिकार्ड स्तर पर सड़कों का निर्माण करवाया। प्रदेश के कोने-कोने तक न सिर्फ सड़कें पहुंचाई बल्कि उन सड़कों का सही ढंग से रखरखाव भी किया। लेकिन बड़ी-बड़ी बातें करने वाले विक्रमादित्य सिंह सबसे पहले बीती बरसात में गिरे मलबों को ही हटा लें तो वह भी बड़़ी बात होगी। आज आलम यह है कि बरसात में गिरा मलबा वहीं पर पड़ा हुआ है और अगली बरसात आने वाली है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक तरफ़ कंगना को अपनी बड़ी बहन बताते हैं और दूसरी तरफ़ उनको अपवित्र कहकर अपमानित करते हैं। मुझे पिछले दिनों कहा कि जयराम मंडी का रक्षक नहीं भक्षक है। बहुत दुःख हो रहा है कैसी भाषा है ये। मैं कहना चाहता हूं कि आज अगर वीरभद्र सिंह जिंदा होते तो अपने इस बड़बोले बेटे को जरूर डांट लगाते। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मंत्री होते हुए छः बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे पिता के लिए शिमला के रिज में दो गज जमीन नहीं दिला पाए वो आजकल मंडी के विकास के लिए अपना विजन बता रहे हैं। इनकी सांसद माता कह रही इस सरकार में लोगों के काम नहीं हुए इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहती तो फिर बेटे को किसने यहां धक्का दे दिया। हैरानी होती है जो मंत्री रोते हुए सरकार के खिलाफ़ प्रेस कांफ्रेंस करता है और इस्तीफा देने की घोषणा करता है वो आज कल उसी मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से प्रचार के लिए घूम रहा है। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत भी मौजूद रही और छतरी बाजार में रोड़ शो में भाग लिया। इस मौके पर उनके साथ छतरी में केंद्रीय राज्य मंत्री एवम अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा और बंजार में विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे।