Tag: kinnaur

  • हिमाचल के किन्नौर जिले में भाई ने बहनों समेत भतीजी को गोली मारी

    हिमाचल के किन्नौर जिले में भाई ने बहनों समेत भतीजी को गोली मारी

    हिमाचल के किन्नौर जिले में सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । यहां पर एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों और भतीजी पर गोली चला दी है । गोलीकांड में घायल हुई तीनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है । मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, और मामले की जांच की जा रही है । जमीनी विवाद के चलते यह गोलीकांड किया गया है ऐसी सूचना मिल रही है । मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर के पूर्बनी गांव के रहने वाले राज चंद्र ने आज दोपहर बाद घर पर काम काज कर रही अपनी दो सगी बहनों पर गोली चला दी । इतना ही नहीं उसने अपनी छोटी भतीजी पर भी गोली दाग दी । हादसे के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई और परिवार के लोग उन्हें रिकांगपिओ अस्पताल लेकर गए हैं।जहां उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है और उपचार के लिए शिमला के IGMC अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

  • किन्नौर में एचआरटीसी की बस पलटी,ड्राइवर कंडक्टर समेत 12 यात्री घायल

    किन्नौर में एचआरटीसी की बस पलटी,ड्राइवर कंडक्टर समेत 12 यात्री घायल

     

    बर्फ से फिसलने के कारण घटित हुआ हादसा

    किन्नौर

    किन्नौर के नाको के पास एचआरटीसी की बस सड़क पर पलट गई। इससे इसमें सवार ड्राइवर कंडक्टर समेत 12 यात्री घायल हो गए। यह हादसा बस के बर्फ से फिसलने के कारण हुआ। गनीमत यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इससे कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • किन्नौर की भावावैली में बर्फीले तूफान ने ली तीन मजदूरों की जान

    किन्नौर की भावावैली में बर्फीले तूफान ने ली तीन मजदूरों की जान

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की भावावैली के मुसरिंग में हिमस्खलन से पहले आए बर्फीले तूफान में निजी हाइड्रो परियोजना में कार्यरत तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारियों और पुलिस टीम ने दो शवों को कब्जे में लिया, जबकि एक घायल मजदूर ने पीएचसी कटगांव में दम तोड़ दिया। पुलिस थाना प्रभारी भावानगर जगदीश ठाकुर और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे निजी हाइड्रो परियोजना के सभी मजदूर दोपहर का भोजन कर रहे थे।

    अचानक हिमस्खलन से पहले आए बर्फीले तूफान ने मजदूरों को चपेट में ले लिया। इसके चलते मजदूर सीमन किंडो गांव उर्मी, झारखंड और विरयां उराव तहसील कूचा टोले झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतन लाल झारखंड ने कटगांव पीएचसी में दम तोड़ दिया। वहीं घायल नेपाल मूल के कृष्ण को गंभीर चोटें आने से उसे महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया है। घायल चंद्र नाथ, झारखंड का पीएचसी कटगांव में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर सृष्टि पांडे ने कहा कि इस हादसे मेें तीन मजदूरों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • किन्नौर के निगुलसरी में भूस्खलन से NH-5 अवरुद्ध

    किन्नौर के निगुलसरी में भूस्खलन से NH-5 अवरुद्ध

    किन्नौर जिला में लगातार बारिश के कारण निगुलसरी ब्लाॅक प्वाइंट के पास पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते NH-5 अवरुद्ध  हो गया है। वहीं मौके पर पर तैनात पुलिस जवानों ने इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूर्णतया रोक दिया है। पुलिस व होमगार्ड जवानों ने भूस्खलन की सूचना डीसी किन्नौर को दे दी है। अब निगुलसरी के समीप वाहनों की आवाजाही पर तब तक रोक रहेगी जब तक पहाड़ी से भूस्खलन पूरी तरह से रुक नहीं जाता है। प्रशासन ने लोगों से मौसम के अनुकूल न होने तक इस मार्ग पर सफर न करने की अपील की है।

  • किन्नौर के एक मकान में लगी आग, दो की मौत

    किन्नौर के एक मकान में लगी आग, दो की मौत

    जिला किन्नौर के निचार खंड के तहत नाथपा गांव में मंगलवार देर शाम को एक मकान में आग लगने से दो नेपाली मूल के व्यक्ति जिंदा जल गए हैं ।

    मृतकों की पहचान मनोरंजन (45) व नंद लाल(42) निवासी नेपाल के रूप में हुई है ।हालांकि आग लगने पर ग्रामीणों ने इकठ्ठे होकर आग को काबू पाकर उक्त दोनों व्यक्तियों को बचाने की कोशिश की परंतु आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि घर के अंदर सोए हुए व्यक्तियों को बचा नहीं सके जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग 9 बजे के करीब नाथपा गांव के फकीर चंद के एक मंजिला लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई ।

    मकान में जब आग लगी तो मकान का मालिक घर से बाहर अपने दूसरे मकान में था जबकि फकीर चंद के पास काम करने आए नेपाली मूल के दोनो व्यक्ति मनोरंजन व नंद लाल मकान के एक कमरे में सोए हुए थे। जब ग्रामीणों को आग लगने का पता चला तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया जिस पर अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा इकठ्ठे होकर आग पर काबू पाने तथा अंदर फंसे दोनो व्यक्तियों को बचाने की कोशिश करने लगे परन्तु मकान लकड़ी का होने के कारण आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि अंदर आग की चपेट में आए हुए व्यक्तियों को बचाया नहीं सका ।हालांकि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया परंतु तब तक मकान तथा उसमें रखा हुआ सामान जलकर राख होने के साथ साथ आग की चपेट में आए हुए दोनों व्यक्तियों की भी मौत हो चुकी थी। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन केंद्र भावानगर तथा प्रशासन को दी जिस पर एस.डी.एम. तहसीलदार व एस.डी.पी.ओ. भावानगर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा आग से जले हुए शवों को बाहर निकाला। । वहीं एस.डी.पी.ओ. भावानगर नरेश ने बताया कि नाथपा गांव में एक मकान में आग लगने से नेपाली मूल के दो व्यक्तियों की मौत हो गई है तथा पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सी. एच. सी. भावानगर में शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है तथा पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

  • ओटीए भर्ती के आवेदनों की छंटनी के बाद कंपनी को ब्योरा देगा आयोग

    ओटीए भर्ती के आवेदनों की छंटनी के बाद कंपनी को ब्योरा देगा आयोग

    ऑपरेशन थियेटर अस्सिटेंट (ओटीए) की भर्ती का ब्योरा राज्य चयन आयोग एडसिल कंपनी को सौंपेगा। दिसंबर में कैबिनेट बैठक में आयोग के माध्यम से इस भर्ती प्रक्रिया को पायलट आधार पर करने का निर्णय लिया गया था। तीन माह में इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को राज्य चयन आयोग कार्यालय हमीरपुर में मुख्य प्रशासक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें तमाम पहलुओं पर चर्चा होगी। साथ ही अन्य भर्ती परीक्षाओं के परिणामों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

    इस सिलसिले में पिछले दिनों आयोग कार्यालय में मुख्य प्रशासक आरके परुथी की अगुआई में बैठक हुई थी। इसमें इस भर्ती प्रक्रिया को तीन माह में पूरा करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जरूरी संसाधन जुटाने पर चर्चा हुई थी। ओटीए के 162 पदों के लिए प्राप्त 1800 से अधिक आवेदनों की जांच की जा रही है। छंटनी के बाद तमाम ब्योरा कंपनी को दिया जाएगा, ताकि कंपनी इस भर्ती प्रक्रिया को तय समय में पूरा कर सके। कंपनी की तरफ से यह दावा किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया को दो माह में पूरा किया जाएगा। तीन हजार से कम आवेदन होने के चलते कंपनी को अदा किए जाने वाले शुल्क को लेकर सरकार स्तर पर निर्णय लिया जाना बाकी है।

  • हिडिंबा मंदिर के समीप दुकानों में भड़की आग, 15 खोखे जले

    हिडिंबा मंदिर के समीप दुकानों में भड़की आग, 15 खोखे जले

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में स्थित हिडिंबा मंदिर के समीप बनी अस्थायी दुकानों में आग लग गई। आग से लगभग 15 खोखे जलकर राख हो गए हैं। जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग मध्यरात्रि लगभग 2:00 बजे भड़की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लीडिंग फायर अफसर सूरज भारद्वाज ने बताया कि आग की घटना में करीब चार लाख का नुकसान हुआ है।

  • किन्नौर में सड़क हादसा, पांच लोगो की मौत

    किन्नौर में सड़क हादसा, पांच लोगो की मौत

    किन्नौर

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुधवार दोपहर को हुए इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार एक नई बोलेरो कैंपर गाड़ी रिकांगपिओ से शिरड़ी संपर्क मार्ग से सांगला की तरफ जा रही थी और इसी दौरान गहरी खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी चालक सहित चार अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसा शुदारंग से करीब पांच-छह किलोमीटर आगे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकालकर

  • किन्नौर के चौरा के समीप NH-5 पर गिरी भारी भरकम चट्टानें, सड़क बंद

    किन्नौर के चौरा के समीप NH-5 पर गिरी भारी भरकम चट्टानें, सड़क बंद

    किन्नौर

    किन्नौर के चौरा के समीप NH-5 पर गिरी भारी भरकम चट्टानें, राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच बंद, सड़क खोलने का कार्य जारी।

  • किन्नौर के नैसंग में गिरा पहाड़, स्पीति का संपर्क कटा

    किन्नौर के नैसंग में गिरा पहाड़, स्पीति का संपर्क कटा

    किन्नौर के नैसंग में गिरा पहाड़,स्पीति का संपर्क कटा।