Tag: kinnaur

  • बिना अनुमति के किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए श्रद्धालु की मौत

    बिना अनुमति के किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए श्रद्धालु की मौत

    किन्नौर

     

    किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए दिल्ली के एक श्रद्धालु की सांस रुकने से मौत हो गई। श्रद्धालुओं का 22 सदस्यीय दल शनिवार को किन्नौर कैलाश यात्रा पर रवाना हुआ था। यह सभी पार्वती कुंड के पास फंस गए हैं। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड जवानों का दल मौके के लिए रवाना हो गया है। यह श्रद्धालु दिल्ली, बिहार और अन्य राज्यों के बताए जा रहे हैं।

    बता दें कि किन्नौर कैलाश यात्रा प्रशासनिक तौर पर बंद हो चुकी है। इसके बावजूद बिना मंजूरी के श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं। आधिकारिक तौर पर यात्रा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की गई।

     

     

    वहीं मणिमहेश यात्रा के दौरान गौरीकुंड में सांस लेने में दिक्कत होने पर 53 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पठानकोट का रहने वाला व्यक्ति दोस्तों संग यात्रा पर आया था। रेस्क्यू दल ने शव को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक दो लोग जान गंवा चुके हैं।

     

     

  • किन्नौर में पिकउप दुर्घनाग्रस्त, दो की मौत

    किन्नौर में पिकउप दुर्घनाग्रस्त, दो की मौत

    किन्नौर,2 सितम्बर

    किन्नौर जिले के पूह खंड के तहत मूरंग कुन्नो चारंग सड़क पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

  • किन्नौर: चौरा में दरकी पहाड़ी, NH 5 क्षतिग्रस्त

    किन्नौर: चौरा में दरकी पहाड़ी, NH 5 क्षतिग्रस्त

    किन्नौर: चौरा में दरकी पहाड़ी, NH 5 क्षतिग्रस्त

  • शिमला किन्नौर नेशनल हाईवे 05 पर बरसात के कारण जगह जगह पर लैंडस्लाइड

    शिमला किन्नौर नेशनल हाईवे 05 पर बरसात के कारण जगह जगह पर लैंडस्लाइड

    *ब्रेकिंग*

    शिमला किन्नौर नेशनल हाईवे 05 पर बरसात के कारण जगह जगह पर लैंडस्लाइड और बड़ी बड़ी चट्टाने गिरने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है अति आवश्यक होने पर ही पूरी सतर्कता के साथ सफर करे।

  • किन्नौर में 22 जुलाई तक स्कूल बंद, ख़राब मौसम के चलते लिया फैसला

    किन्नौर में 22 जुलाई तक स्कूल बंद, ख़राब मौसम के चलते लिया फैसला

    ब्रेकिंग : किन्नौर में 22 जुलाई तक स्कूल बंद,ख़राब मौसम के चलते लिया फैसला

  • किन्नौर में बादल फटा, नेशनल हाईवे अवरुद्ध

    किन्नौर में बादल फटा, नेशनल हाईवे अवरुद्ध

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कामरू और टोंगचे नाला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ में 12 परिवारों के सेब के बगीचे पूरी तरह तबाह हो गए। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन बागवानों की सालभर की सेब बगीचों की मेहनत मिट्टी में मिल गई।

    गाड़ियां और मोटरसाइकिल भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। कड़छम सांगला सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। टापरी के नजदीक रूनग नाला में बाढ़ आने से नेशनल हाईवे-5 अवरुद्ध हो गया है। वहीं झाकड़ी के समीप ब्रोनी नाले में जलस्तर बढ़ने से भी नेशनल हाईवे-5 पर यातायात पूरी तरह से ठप है।

    हाईवे अवरुद्ध होने से शिमला और किन्नौर जिले का संपर्क कट गया है। शिलारू में भी पहाड़ी दरकने के कारण बसों को वाया सुन्नी होकर भेजा जा रहा है। भारी बारिश के बीच कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में 20 जुलाई से 22 जुलाई तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। एसडीएम आनी ने यह जानकारी दी।

    चंबा जिले रोजी-रोटी कमाने के लिए काम पर जा रहे दो लोग पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से चोटिल हो गए। घायलों की पहचान रवि कुमार और दिनेश कुमार निवासी सडउं के रूप में हुई है। सलूणी की मोड़ा-सालवां पंचायतों के काशनेड़ व मोड़ा नाले में आई बाढ़ से दो कारों एवं स्कूटी को नुकसान हुआ है। 

  • किन्नर कैलाश यात्रा के लिए 20 जुलाई तक होगा पंजीकरण

    किन्नर कैलाश यात्रा के लिए 20 जुलाई तक होगा पंजीकरण

     

    किन्नौर, 14 जुलाई :

    किन्नर कैलाश यात्रा के लिए पंजीकरण की तिथि 15 जुलाई, से बढ़ाकर 20 जुलाई 2023 तक कर दी गई है।l

    यह जानकारी देते हुए उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि जिला में गत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ों में ताजा बर्फबारी व प्रतिकूल मौसम के चलते इस वर्ष किन्नर-कैलाश यात्रा के लिए पंजीकरण की तिथि को बदला गया है।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि 01 अगस्त से 15 अगस्त, 2023 तक निर्धारित की गई किन्नर-कैलाश यात्रा का आयोजित होना उस समय के मौसम व परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

     

     

  • किन्नौर में बाढ़ से भारी नुक़सान

    किन्नौर में बाढ़ से भारी नुक़सान

    किन्नौर

    क्रेजी न्यूज़ इंडिया ब्यूरो

    किन्नौर जिला में सैकड़ों सेब के पेड़, दो कार एक बाइक सहित एक वैली पुल सहित करीब 75 मीटर संपर्क सड़क मार्ग का नामोनिशान मिट गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के साथ ही किन्नौर जिले के ब्रुअंग पास में तेज बारिश होने से आई बाढ़ से ब्रुआ पंचायत क्षेत्र में दो कार, एक बाइक सहित लोहे का वैली ब्रिज बाढ़ की चपेट में बह गए। इसी तरह आधा दर्जन ग्रामीणों के सैकड़ों सेब के बगीचे सहित करीब 75 मीटर लंबा ब्रूआ संपर्क सड़क मार्ग भी कोई नामोनिशान नजर नहीं आ रहा।

    शनिवार देर रात 1:30 बजे के आसपास ब्रुअंग पास से होते हुए ब्रूआ नाले में आई बाढ़ से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। इस दौरान कई ग्रामीण अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर निकल गए। ग्रामीणों को जैसे ही बाढ़ आने की आशंका हुए ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़े 15, 20 गाड़ियों को हटा दिया अन्यथा यह सभी गाड़िया भी बाढ़ की भेंट चढ़ जाते। इस दौरान ब्रूआ निवासी वीरेंद्र नेगी का कार एचपी 25 ए 3161, लेख राज का कार एचपी 25 ए 1668 सहित लोकेश्वर बाइक पीबी 03 एई 4427 बाढ़ ने बह गए।

    इस दौरान जहां 80 मीटर लंबा लोहे का वैली ब्रिज सहित 75 मीटर लंबा संपर्क सड़क मार्ग का नामोनिशान तक मिट गया है वही ब्रुआ निवासी भूपेंद्र सिंह नेगी सहित जीवन लाल, पंचायत उप प्रधान सुंदर सिंह, टेक चंद, कुमारी देवी सहित कई ग्रामीणों के सेब के बगीचे सहित खेते पूरी तरह बाढ़ में बह गए। जिस में सैकड़ों सेब के पेड़ बताए जा रहे हैं।

    पंचायत प्रधान ब्रूआ गीता देवी ने बताया कि शनिवार देर रात को ब्रुआ खड़ में बाढ़ आने से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।

  • किन्नौर के कम्बा सड़क मार्ग पर HRTC की बस ढांक से टकराई

    किन्नौर के कम्बा सड़क मार्ग पर HRTC की बस ढांक से टकराई

     

    किन्नौर के छोटा कम्बा सड़क मार्ग पर HRTC की बस ढांक से टकराई है ऐसे मे बस को काफी क्षति पहुंची है लेकिन बस मे सवार लोगों के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, प्राप्त जानकारी अनुसार HRTC की बस कम्बा से भावा नगर की तरफ आ रही थी कि अचानक बस अनियंत्रित होकर ढांक से टकराई।

  • किन्नौर में लैंडस्लाइड,5 घंटे बाद हुआ बहाल

    किन्नौर में लैंडस्लाइड,5 घंटे बाद हुआ बहाल

    रिकांगपिओ, 10 मई

    बुधवार सुबह करीब पांच बजे जिला के प्रवेश द्वार चौरा के समीप चट्टान खिसकने से NH-5 अवरुद्ध हुआ है। अचानक लैंडस्लाइड होने से लोगों को खासी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ करीब 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। हालांकि मार्ग अवरुद्ध की सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण ने मार्ग बहाली के लिए मशीन भेज दी।

    NH-5 चौरा के पास अवरुद्ध

    रुक-रुक कर लैंडस्लाइड होने से मार्ग बहाली में करीब पांच घंटे का समय लग गया। बता दें कि जिला के निचले क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बारिश होने से लैंडस्लाइड जैसी घटना पेश आ रही है। कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि सुबह करीब पांच बजे चौरा के पास लैंडस्लाइड होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था,जिसे पांच घंटे बाद बहाल किया गया है।