Tag: #NationFirst

  • Kailash District Federation chairman Baldev Thakur hoists Tricolour at Dhalli petrol pump

    Kailash District Federation chairman Baldev Thakur hoists Tricolour at Dhalli petrol pump

    Shimla August 15

    Kailash District Federation chairman Baldev Thakur hoisted the national flag at a petrol pump in Dhalli on Saturday to mark the 80th Independence Day. The programme was attended by federation members, staff and local residents.

    Thakur paid tribute to the freedom fighters and martyrs whose sacrifices paved the way for India’s independence. He also saluted the armed forces personnel who have laid down their lives after Independence while protecting the country’s unity, security and borders.

    “I pay my respects to all the great patriots and salute the brave soldiers who sacrificed their lives to protect the unity, security and borders of our country. Their courage and sacrifice will always inspire us,” Thakur said.

    Recalling the significance of August 15, 1947, Baldev said the day marked an important chapter in India’s history and was made possible by the struggle, determination and sacrifices of countless freedom fighters.

    Thakur said Independence Day was not merely an occasion to hoist the national flag but also an opportunity to remember the responsibilities citizens share towards the country’s unity, security and freedom.

    He urged people to contribute towards building a strong, prosperous and self-reliant India while upholding the values and ideals for which the freedom struggle was fought.

    The programme concluded with the national anthem and patriotic fervour among those present.

  • कोटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

    कोटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

    कसुंपटी में भाजपा को मजबूज करने के लिए हो जाएं एकजुट-सुमित शर्मा
    शिमला, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील जुन्गा के कोटी क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा जय हिंद के नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला भाजपा प्रभारी सुमित शर्मा ने किया।
    यात्रा के उपरांत कोटी में कसुम्पटी ग्रामीण भाजपा मंडल की बैठक प्रभारी सुमित शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अपने संबोधन में उन्होंने चुनावों के दौरान बूथ प्रबंधन एवं संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होने  कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी आरंभ करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों और कथित विफलताओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व रहा है, इसलिए यह आत्ममंथन आवश्यक है कि भाजपा किन कारणों से क्षेत्र में अपेक्षित जनाधार नहीं बना पाई।
    बैठक में सह प्रभारी अजय ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने मंडल, ग्रामीण केंद्र और बूथ स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
    पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कसुम्पटी में भाजपा के बिखरे हुए संगठनात्मक ढांचे को एकजुट करना समय की आवश्यकता है तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से ठोस रणनीति तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित रहा है।
    कार्यक्रम में जिला भाजपा शिमला के प्रवक्ता जितेंद्र भोटका, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, राजेंद्र झिन्ना, जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन, कसुम्पटी ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल ठाकुर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल स्तर के कार्यकर्ता तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे