Tag: # Peeran

  • कलाधर सम्मान से विभूषित पीरन के रामलाल वर्मा

    कलाधर सम्मान से विभूषित पीरन के रामलाल वर्मा

     

    शिमला 22 जून । प्रसिद्ध लोकगायक रामलाल वर्मा को प्रतिष्ठित मान सिंह हाब्बी कलाकंेंद्र जालग द्वारा कलाधर सम्मान -2023 से विभूषित किया गया है । यह सम्मान भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के पूर्व निदेशक डाॅ0 प्रेम शर्मा और पदमश्री विद्यानंद सरैक द्वारा बीते दिनों जालग में आयोजित समरोह में प्रदान किया गया । कलाधर सम्मान मिलने से जहां रामलाल वर्मा ने अपने माता पिता व इलाके का नाम रोशन किया है वहीं पर सम्मान मिलने से समूचे क्योंथल क्षेत्र में खुशी का महौल है । इनके पिता दयाराम वर्मा को बधाई देने वालों का तांता लग रहा है ।

    बता दें वर्ष 1970 में जन्में रामलाल वर्मा मशोबरा ब्लाॅक के दूरदराज गांव पीरन के निवासी है बीते करीब 25 वर्षों से संगीत कला से जुड़े है । इनके द्वारा राजनीति शास्त्र में एमए की है। स्कूल व काॅलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में रामलाल वर्मा सदैव बढ़चढ़ कर भाग लेते थे । युूवा अवस्था में रामलाल ने शायद ही प्रदेश का कोई ऐसा मेला नहंी छोड़ा होगा जहां पर इन्होने सुरीली आवाज का जादू न बिखेरा न हो । रामलाल वर्मा आकाशवाणी शिमला से भी बी हाई ग्रेड कलाकार अनुमोदित है। इनके पहाड़ी लोकगीत आकाशवाणी शिमला से भी प्रसारित होते रहते हैं । प्रसिद्ध चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल और आसरा सांस्कृतिक दल जालग सिरमौर के रामलाल वर्मा संस्थापक सदस्य है इस संस्था के साथ जुड़कर इन्होने प्रदेश के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी लोकनृत्य और लोकगीतों और लोकनाटय प्रस्तुत करके हिमाचल की संस्कृति का प्रदर्शन करके प्रदेश का नाम रोशन किया है । दिवाने तेरे नाम के आॅडियो कैसेट तथा पहाड़न विडियो एलबम में रामलाल वर्मा के अधिकांश गीत रिकार्ड किए गए है जिसने मार्किट में धूम मचाई है । अपने गांव पीरन के ठोडा क्लब और करियाला क्लब में इनके द्वारा मुख्य कलाकार की भूमिका आज भी निभाई जा रही है। रामलाल वर्मा एक अच्छे कलाकार होने के साथ प्रगतिशील किसान भी है । प्रदेश की संस्कृति के सरंक्षण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए इन्हें अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है ।

  • त्रिदेव मिलन पर पीरन में सैंकड़ों लोगों ने लिया देव जुन्गा का आर्शिवाद

    त्रिदेव मिलन पर पीरन में सैंकड़ों लोगों ने लिया देव जुन्गा का आर्शिवाद

    शिमला12 मार्च  । जुन्गा तहसील के पीरन गांव में रविवार को .ित्रदेव अर्थात तीन देवताओं के मिलन कार्यक्रम पारंपरिक ढंग से संपन हुआ । इस त्रिदेव यज्ञ के पावन अवसर  पर क्षेत्र के  सैंकड़ों की तादाद लोगों ने देवताओं का आर्शिवाद प्राप्त किया । वरिष्ठ नागरिक दया राम वर्मा, दौलतराम मेहता , अतर सिंह ठाकुर, प्रीतम सिंह ठाकुर,  चुन्नीलाल ठाकुर , जबर सिंह ठाकुर, हंस राज वर्मा ने बताया कि देव जुन्गा के स्वरूप चंद देवता ठूंड से  पहली बार पीरन पधारे हैं । इसके अतिरिक्त बाल देवता देवठी और  कूंथली देवता पजाल का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ एक धार्मिक समारोह में पीरन पहूंचे । स्थानीय लोगों ने देव परंपरा के अनुरूप तीनों देवताओं का स्वागत किया । इस मौके पर वाद्य यत्रों की विशेष देव धुन पर पीरन के चैपाल जुब्बड़ में पूजा अर्चना की गई तथा देवता के गुर नंदलाल शर्मा, हीरानंद शर्मा और जयनंद द्वारा देववाणी से लोगों को आर्शिवाद के रूप में चावल के दाने दिए गए ।

    देवता के भंडारी दौलत राम मेहता ने बताया कि क्षेत्र के लोग अपनी मनौती पूर्ण होने पर अथवा बड़े बेटे की बधाई तथा विशेष मुसीबत टल जाने पर देवताओं की विशेष पूजा करवाई जाती है । इसके अतिरिक्त क्षेत्र में भूमि की खरीदने पर भी देवता की पजावज देनी अनिवार्य होती है तभी भूमि का फल मिलता है । दौलत राम मेहता ने बताया कि शास्त्रों में देव दर्शन का बहुत महत्व होता है । देव दर्शन से जहां लोगों के संकटो का निवारण होता है वहीं पर लोगों में आस्था व श्रद्धा बढ़ती है ।

    धार्मिक समारोह में क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति प्रेम सिंह ठाकुर शोधी,  कृष्ण दास शर्मा, चंचल वर्मा, प्रकाश वर्मा, खजान सिंह वर्मा, सुरेन्द्र सोडी, रमेश ठाकुर,  नेत्र सिंह वर्मा, जगदीश शर्मा, ट्रहाई से मनोहर सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र के सैंकड़ों लोग शामिल हुए ।