शिमला 13 मार्च । जुन्गा तहसील की दूरदराज ग्राम पंचायत बलोग के नोहा गांव की मेधावी खिलाड़ी ताशील ठाकुर का सीनियर अंडर-21 आयु वर्ग में वूमेन वॉलीबाल नेशनल गेम्स की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भुवनेश्वर, ओडिशा में आगामी 15 मार्च से 20 मार्च तक होने जा रही है । इस प्रतियोतिगता का आयोजन वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है ।
इससे पहले ताशील ठाकुर ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता शाहपुर जिला कांगड़ा में बीते माह फरवरी में संपन्न हुई थी। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के लिए कुल्लू जिला में एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जहां ताशील ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण से प्रशिक्षण प्राप्त किया।
बता दे ंताशील ठाकुर के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने से समूचे जुन्गा क्षेत्र में खुशी की लहर है । इनके पिता राजेन्द्र ठाकुर एक प्रगतिशील किसान है जबकि माता एक सफल गृहिणी हैं । राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि ताशील की बचपन से ही खेल के प्रति रूचि रही है और स्कूल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में ताशील ने सदैव बढ़चढ़ कर भाग लेती रही है और इस दौरान अनेको बार जिला व राज्य स्तरीय स्पर्धाओ में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है । वर्तमान में ताशील राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली में शिक्षा ग्रहण कर रही है ।
राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएगी ताशील ठाकुर
Leave a comment
Leave a comment



