जुन्गा के अनेक गांव में मकान व गौशालाएं खतरे की जद में -तहसीलदार
जुन्गा तहसील केे अनेक गांव की 16 संपर्क सड़के टूटी
शिमला 06 सितंबर । बीते करीब एक सप्ताह से लगातार हो रही भारी वर्षा व भूस्खलन होने से जुन्गा तहसील के जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है । अनेक गांव में रिहायशी मकान और गौशालाएं खतरे की जद में आ गई है तथा किसानों के खेत, फसलें तबाह और गांव की संपर्क सड़के टूट गई है ।
तहसीलदार जुन्गा नारायण सिंह वर्मा ने बताया कि जनेडघाट पंचायत के गांव नेहरा कम्हाली में बलराज पुत्र दीना नाथ के घर में भारी बारिश से दरारें आ गई है । जिसके चलते इस मकान को खाली करवा दिया गया है । प्रभावित परिवार को उनके रिश्तेदार के घर शिफ्ट कर दिया गया है । प्रभावित परिवार को दो तिरपाल और 20 हजार की फौरी सहायता प्रदान की गई है ।
उन्होने बताया कि कलहोत गांव के राजेन्द्र के घर के पीछे मलवा आने से और नेहरा कम्हाली के प्यारे लाल के मकान के आगे भूस्खलन होने से इनके मकान खतरे की जद में आ गए है । कलहोत गांव के जीत राम की गौशाला और पड़थाना के शक्त राम का खेत भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है ं।
तहसीलदार ने बताया कि जुन्गा तहसील में पंचायतों द्वारा बनाई गई अनेक गांव की संपर्क सड़के टूट गई है जिनमें सपंर्क सड़क रिहाई जुबड से कमाली , रिहाई जुबड़ कैंची से बागड़ा, कलहोत से ठूड , जीतनगर से नेहरा, धारमोड से दनालटा सड़क, देवटला से दोहाई, बांदली से हीवन मार्ग, , चायल से बांदली सड़क , जीतनगर से लखोटी, शलोट से टोरु, जनेड़घाट से भलावग, जालफ से पधेची, सेंगन नाला से लोहा संपर्क मार्ग , सेंगन नाला से चेवड़ा, कोटवर्षा शालिका से कून और भड़ेच वर्षा शालिका से भड़ेच गांव सम्पर्क मार्ग अवरूद्ध हो गए है।