मंडी
मंडी ज़िले के प्रसिद्ध देव कमरुनाग मंदिर से जुड़े गूर ने घोषणा की है कि अब क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश थम जाएगी।
स्थानीय मान्यता है कि देव कमरुनाग प्रकृति और मौसम पर नियंत्रण रखते हैं। गूर के मुख से निकला वचन देव आज्ञा माना जाता है।
गूर के इस एलान के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उम्मीद जागी है कि अब मौसम खुल जाएगा और जनजीवन सामान्य होगा।








