अर्की के कोटली मैदान में चल रही अर्की प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया।फाउंटेन युवा क्लब रौड़ी द्धारा इस प्रतियोगिता का समापन प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संजय अवस्थी ने किया। समापन अवसर पर अंबूजा सीमेंट फाउंडेशन के महाप्रबंधक विशिष्ट अतीथि के तौर पर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 60 टीमों ने भाग लिया।








