बरठीं बिलासपुर
ढाई दशक से डून कोटला करयालग की कच्ची सड़क को पक्का करने की मांग आज भी की जा री है। जनप्रतिनिधि और मंत्री ग्रामीणों को सड़क पक्की करने का आश्वासन तो देते हैं, प्रस्ताव भी तैयार होते हैं, लेकिन अमल नहीं होता। ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति खासी नाराजगी है।
पाँच पंचायतों के लगभग 100 घरों की आबादी वाले इन ग्रामीणों को बरठीं निहारी पक्की सडक डूंन से गांव तक जाने का रास्ता पूरा कच्चा है। क्षेत्र के प्रसिद्ध कुलजा देवी मंदिर सोहनी देवी माता की पहाड़ी पर बसे इन गांव की दशा नेताओं और अधिकारियों के वादों को चिढ़ा रही है। गांव के कांशी राम होशियार सिंह निक्कू राम सोहनलाल सुरजीत सिंह रामजी दास सूर्य प्रकाश रतनलाल कौशल्याा देवी बंसी राम सुखराम सुरजीत सिंह कर्मी देवी व बक्शी राम सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में कच्चा रास्ता होनेे से ईस गांव के रास्ते पर चलना दुश्वार हो जाता है मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला यह रास्ता कीचड़ जमा हो जाताा है बारिश केे कारण यह रास्ता कीचड़ नुमा हो जाता है जिस पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
बारिश के दिनों में कच्चा रास्ता होने से इस गांव का मुख्यालय व अन्य गांवों से संपर्क टूट जाता है। मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला कच्चा रास्ता कहीं कीचड़ जमा हो जाता है तो कहीं सड़क नाले का रूप धारण कर लेती है, जहां से वाहन तो क्या पैदल निकलना भी मुश्किल होता हो जाता है सड़क पर नालियां वह पुलिया का निर्माण भी नहीं हुआ है जिस कारण बरसात का सारा पानी लोगों के घरों में घुसकर नुकसान कर रहा है ग्रामीणों ने बताया कि उनकी उपजाऊ भूमि भी बरसाती पानी के कारण तबाह हो रही है उन्होंने विभाग पर आरोप लगाया कि लगभग 25 वर्षों से बनी सड़क पर विभाग आंखें मूंद कर बैठा है उन्होंने बताया कि गांव में यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उस व्यक्ति को पालकी में बिठाकर सड़क तक लाया जाता है जिस कारण उन्हें भारी सुविधाओं का सामना करना पड़ता है उन्होंने सरकार मैं खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग व विभाग से मांग की है की सड़क को तुरंत पक्का किया जाए सड़क पर पुलिया व नालियों का निर्माण भी किया जाए ताकि बरसात के पानी से हो रहे नुकसान को भी बचाया जा सके। उधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल ने बताया की लोगों की समस्या जायज है जिसको देखते हुए पाइप कल्वर्ट डाले जा रहे हैं लेकिन क्रशर बंद हैं जिस के कारण रेता बजरी नही मिल रहा है जिसके कारण कार्य में विलंब हुआ है उन्होंने कहा बहुत जल्द सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।






