मशोबरा ब्लॉक की सतलाई पंचायत के उप प्रधान नेत्र सिंह ठाकुर ने चीखर में प्राथमिक पाठशाला खोलने की सरकार से मांग की है । बताया कि चीखर गांव में 80 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति की है और इस गांव के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए करीब तीन किलोमीटर सतलाई जाना पड़ता है । इनका कहना है कि चीखर के नाम से सतलाई में काफी वर्षाें से स्कूल चल रहा है और चीखर के बच्चों को घरद्वार पर पाठशाला की कोई सुविधा नहीं है । इसके अलावा उन्होने ग्रामीण क्षेत्र के ज्वलंत मुददे बारे बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में शादी के उपरांत ससुराल में लड़की का नाम बदल दिया जाता है और अनेकों बार इसका इंद्राज पंचायत रिकार्ड किया जाता है जिस कारण विवाहित महिला को सरकारी नौकरी अथवा अन्य सरकारी लाभ तथा त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव लड़ने मंे दिक्कत पेश आती है । इस बारे भी इनके द्वारा सरकार से मांग की गई है कि विवाह के उपरांत लड़की के बदले गए नाम को वैध माना जाए ।








