मंडी, 21जनवरी
राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज एन. के. पन्डित ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए हिमाचल की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ठेकों पर रौनक स्कूल पर ताले वाह -रे सरकार चलाने वाले।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर शब्द बाण से बौछार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में विजली सीमेंट और राशन सब मंहगा पर प्रदेश के मुखिया हवाई सैर सपाटे में व्यस्त है ! उन्होंने कहा कि अभी हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दाम फिर सीमेंट कम्पनियों द्वारा बढ़ा दिए गए पर हिमाचल सरकार मूक दर्शन बनकर तमाशा देख रही है ! पन्डित ने हिमाचल सरकार के मुखिया जय राम ठाकुर से पूछा है कि क्या आपने सीमेंट कम्पनियों को लूट का लाइसैंस दे दिया है ! उन्होंने कहा कि जब पहाड़ हमारे काटे जा रहे है प्रदूषण हम सहन कर रहे है और फिर सीमेंट भी हमें महँगा क्यों मिल रहा है इस पर हिमाचल कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री प्रदेश कि जनता को अपना सपष्टीकरण जरूर दें !
राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज एन के पन्डित ने भाजपा सरकार पर आरोप जड़ते हुए कहा कि सखा – सइयां तो बहुत कमात है पर महंगाई डायन खाये जात है !एन के पन्डित ने कहा कि हिमाचल कि भाजपा सरकार से पूछा है कि मंत्रियों कि गाड़ियों को आखिर उनके पुत्र किस हैसियत इस्तेमाल कर रहे हैं इस पर भी मुख्यमंत्री अपना जबाब हिमाचल कि जनता को जरूर दे ! उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठन खूब मेहनत कर रहे है और निश्चित तौर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी भाजपा को शिकस्त देकर पूर्ण बहुमत कि सरकार बनायेगी ! पन्डित ने कहा कि भाजपा कि ना तो नीति सपष्ट है ना नीयत ! उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश कि जनता कांग्रेस पार्टी कि सरकार हिमाचल में लाना चाहती है !








