नैनादेवी, सुभाष चंदेल
ट्रक यूनियन दैहणी के ऑपरेटरों ने की अहम बैठक,आर्थिक मदहाली से गुजर रहे ऑपरेटरों ने सरकार एवं कैबिनेट मंत्री बैस से लगाई गुहार
हिमाचल पंजाब की सीमा के नजदीक ट्रक यूनियन दैहणी के समस्त ऑपरेटरों ने एक बैठक कर अपनी समस्याओं के बारे में विचार चर्चा कर सरकार एवं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बेस से गुहार लगाई के वे इन समस्याओं का हल निकाले
इस अवसर पर ऑपरेटरों ने कहा कि पहले करोना के चलते हैं 3 साल से हमारा काम बिल्कुल बंद रहा एवं पिछले 3 माह से कुछ काम चला था मगर अब पिछले 15 दिन से काम बंद होने के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है,
उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों को बताया कि काम की डिमांड बंद होने के कारण उन्हें ढुलाई का चकर नहीं मिल रहा,
उन्होंने पंजाब सरकार तथा हल्का विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस से गुहार लगाई के एक तो जहां भी काम चल रहा है वहां से उनकी युनियन को अधिक से अधिक काम दिलाया जाए
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह हिमाचल प्रदेश के ट्रक ऑपरेटर बिना रोक-टोक पंजाब से माल उठाते एवं वहां से लेकर आते हैं उसी तरह उन्हें भी हिमाचल प्रदेश से माल उठाने का प्रबंध किया जाए ,
इसके साथ ही उन्होंने अपने मेंबरों को भी कहा कि वह सारा काम दफ्तर में आकर करें एवं जो भी समस्याएं आ रही है उसका समाधान करें,








