’ किसान सभा और ज्ञान विज्ञान समिति ने जताया शोक’
शिमला 24 जुलाई । प्रदेश जाने माने कृषि वैज्ञानिक प्रो0 राजकुमार. राजू के निधन पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और हिमाचल किसान सभा ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रो0 राजू ने चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में विभिन्न पदों पर रहकर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है । प्रो0 राजू मूलतः मंडी देओधार के रहने वाले हैं ।
हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ0. कुलदीप सिंह तंवर ने बताया कि प्रो0 राजू लघु और सीमांत किसानों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे और किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए काम करते रहे। उनका मानना था कि किसानों की स्थिति को मजबूत करने के लिए जहां उन्हें फसल का उचित दाम मिलना चाहिए वहीं उनके उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने की जरूरत है ताकि किसान आढ़तियों और बिचौलियों के शोषण का शिकार न हों।
उन्होने बताया कि प्रो0 राजू मक्की को प्रदेश की सबसे बड़ी नकदी फसल के तौर पर उभरना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने अपने शोध में मक्की के 32 किस्म के सह उत्पाद तैयार करने की एक महत्वकांक्षी योजना भी तैयार की थी।
’हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति’ के राज्याध्यक्ष डॉ0 ओम प्रकाश भुरेटा एवं राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने भी प्रो0 राजू को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है ।
नहीं रहे जाने माने वैज्ञानिक प्रो0 राज कुमार राजू
Leave a comment
Leave a comment








