अर्की कल्याण संस्था कोर ग्रूप की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के व्रत पुजा पाठ के मद्देनज़र 29/08/2021 को रखी गई विशाल महापंचायत को आगामी फ़ैसले तक स्थगित किया जाता है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हमारे परिक्षेत्र वाईज़ कार्यक्रम चलते रहेंगे।इसी कडी़ में भराडीघाट के आस पास की ग्राम पंचायतो का बढा कार्यक्रम 29/08/21 को भराडीघाट में किया जाऐगा। गोबिंद राम शर्मा जी पूर्व विधायक इसमें मुख्य अतिथि रहेंगे। इस अभियान के अग्रदूत अमरसिंह ठाकुर, आशा परिहार जिला परिषद सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता की उपस्थिति में अभियान के स्तंभ वरिष्ठ भाजपा नेता व अकस कोर ग्रूप सदस्य बालकराम शर्मा जीतराम ठाकुर, नरेश गौतम, यशवंतठाकुर, परमिंदर ठाकुर, अजीत सिह ठाकुर, खेमराज शर्मा, बृजलाल शर्मा, योगेश शर्मा, ओपी भारद्वाज, मनीराम,मनू शर्मा श्यामा नंद शांडिल्य सहित कार्यक्रम के मुख्य सचेतक वरिष्ठ भाजपा नेता विजय ठाकुर और मुख्य संरक्षक सुरेंदर ठाकुर अपने दलबल सहित आयोजन को चारचाँद लगाऐंगे | आप सभी सादर आमंत्रित है | निवेदक, अमरनाथ कौशल, संयोजक💐💐 🙏🙏🙏🙏💐💐








