शिमला
शिमला के नेरवा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो कैंपर में तीन लोगों की मौत हुई थी पुलिस ने अब उनकी पहचान कर ली है। शाम के समय चौपाल के नेरवा सरांहा मार्ग पर एक बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें 4 आदमी सवार थे। 3 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान निम्न प्रकार से की गई है..
मृतकों के नाम
1. चालक कमल प्रकाश पुत्र जीत सिंह गांव डिमो उम्र करीब 40 साल
2. देव दत्त गढ़वाली,यह सरांहा में दुकान करता था ।
3.0राजेश कुमार पुत्र भेश राम गांव सराहन उम्र करीब 33 साल ..
ये हुआ घायल..
दिनेश कुमार पुत्र शेर सिंह गांव बनोटी सराहां उम्र करीब 35 साल घायल हुआ।







