शिमला
शिमला जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा हादसा देहा और सैंज के बीच हुआ है। एक UK कार नम्बर 07z9695 हादसे का शिकार हो गई. हादसे के वक़्त गाड़ी में चार लोग सवार थे. जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक घायल है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस की प्रारंभिक सूचना के अनुसार गाड़ी में उत्तराखंड के लोग सवार थे। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।








