हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है और लैंडस्लाइड भी कई जगह हो रहे हैं जिसकी वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है ऐसा ही मामला शिमला के रोहड़ू के चिड़गांव में हुआ है। रोहड़ू के चिड़गांव में लैंडस्लाइड के चलते एक कार हादसे का शिकार हो गई।
घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। शिमला के रोहड़ू के चिंड़गांव के खाबल में यह हादसा बीती रात 9 बजे के करीब हुआ है।
रोहड़ू से खाबल एक ऑल्टो कार जा रही थी। कार में कुल पांच लोग सवार थे। इस दौरान लैंडस्लाइड के चलते कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल लाया गया है। यह सभी व्यक्ति खाबल सिंदासलि के बताए जा रहे हैं। हादसे में अनिल, पृथीपाल और सत्यप्रकाश की मौत हो गई, जबकि त्रिलोक और अवंतिका घायल हैं।









