सदर थाना धर्मशाला के अंतर्गत कुल्लू के 3 लोगों से एक किलो से अधिक चरस बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चामुंडा में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने ईश्वर चंद निवासी खड़रागी, प्रताह सिंह निवासी धमियाड़ व धनवंत सिंह निवासी मियागी सभी तहसील बंजार (कुल्लू) के कब्जे से 1 किलो 166 ग्राम चरस बरामद की। एसपी डाॅ. खुशाल शर्मा ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।







