शिमला 08 नवंबर । हिमाचल प्रदेश कब्बडी एसोशियसन के सौजन्य से जुब्बल बीते रोज से चल रही अंडर 16 छात्र व छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता मेें मशोबरा ब्लॉक से तीन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिनमें एमईएस हाई स्कूल मशोबरा की दो छात्राएं समायरा और हर्षिता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के छात्र आर्यन इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं । यह जानकारी मशोबरा ब्लॉक के खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने दी है। इन्होने बताया कि इससे पहले इन तीनों बच्चों ने जुब्बल में ही अंडर 16 में ट्रायल दिया था जिसमें इनका चयन राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता के लिए हुआ है । समायरा दरभोग पंचायत के डुमैहर से तनु भारद्वाज और हर्षिता मूलकोटी पंचायत के घयाबो गांव से लेखराज की बेटी है जबकि आर्यन ढली पंचायत से देवेन्द्र कंवर का बेटा है। खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने बताया कि तीनों बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेते है।








