शिमला: युवा कांग्रेस से जुड़े तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत मेडिकल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अब तीनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम भी उनके साथ मौजूद है। अदालत में पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस तीनों आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड मांगेगी, ताकि उन्हें आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जा सके। मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।






