सिरमौर
मिनी जू श्री रेणुकाजी में जल्द ही टाइगर की दहाड़ सुनाई दी जाएगी। वन्य प्राणी विभाग ने इसकी त्यारी कर ली है।
न. रवि शंकर, वन्य प्राणी विभाग शिमला के डीएफओ ने बताया की मिनी जू रेणुकाजी में 4750 वर्ग मीटर क्षेत्र में 1.50 करोड़ रुपये से टाइगर के आधुनिक बाड़े का निर्माण किया जाएगा।
विभाग पहली बार बंगाल टाइगर के जोड़े को रेणुकाजी में लाएगा, लेकिन बाद में इनकी संख्या चार तक की जा सकेगी, रविशंकर ने कहा
हिमाचल में टाइगर का यह पहला और एकमात्र जोड़ा होगा जिसे पर्यटकों के आकर्षण के लिए रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, टाइगर के जोड़े को दिल्ली से यहां लाए जाने की योजना है। बाड़े का निर्माण प्रगति पर है। अप्रैल में इसका काम पूरा होते ही मई में टाइगर के जोड़े को लाने की योजना है। इसके साथ ही मिनी जू में अन्य जानवरों को लाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।








