हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में हुई भारी बारिश के बीच बद्दी में डेंगू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में दो रोगियों की खून की जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। अब दोनों के सैंपल लेकर एलिजा टेस्ट के लिए भेज दिए हैं।
दो लोगों में डेंगू के लक्षण आने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। उक्त रोगियों को एहतियात के तौर पर जरूरी दवाएं दे दी गई हैं। नगर परिषद ने भी संबंधित क्षेत्रों में फॉगिंग करवा दी है। बीबीएन में भारी बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे डेंगू का मच्छर पनपना होना शुरू हो गया है।








