प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन पहली और दो नवंबर को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आने वाला है। वहीं, तीन नवंबर से मौसम साफ बना रहेगा।
वहीं, आज शनिवार को प्रदेशभर में धूप खिली रही। जबकि कल रविवार को भी धूप खिली रहने का अनुमान है। बता दें कि 2 नवंबर को उपचुनावों की मतगणना होगी। ऐसे में मतगणना वाले दिन मौसम खलल डाल सकता है। वहीं, बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से रात और सुबह के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है।






