शिमला 31 अगस्त । मूसलाधार बारिश के चलते मशोबरा ब्लॉक की अंडर 14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन में आंरभ हुई । इस चार दिवसीय जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मशोबरा ब्लॉक के 24 स्कूलों के 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । भारी वर्षा के कारण खिलाड़ियों की मार्चपास्ट परेड नहीं हो पाई । निरंतर बारिश के कारण टूर्नामेंट के आयोजक व खिलाड़ी काफी मायूस दिखाई दिए । प्रतियोगिता का शुभारंभ आईजीएमसी के सेवानिवृत निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान डॉ0 एनके कौशिक ने किया । उन्होने कहा कि खेलों का विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्व है जिससे जहां बच्चों का शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है वहीं पर बच्चों में प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व, परिश्रम, सहयोग के साथ साथ देश भक्ति की भावना उत्पन्न होती है ।
मशोबरा ब्लॉक के खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने बताया कि छात्र वर्ग की इस खेलकूद प्रतियोगिता में बॉलीबाल, कबडडी, खोखो , बैडमिंटन, जुडो और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी । उन्होने बताया कि बारिश होेने की स्थिति में इनडोर प्रतियोगिताएं सुचारू रूप से आयोजित होगी तथा अन्य प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर ट्रायल स्तर पर आयोजित की जाएगी
इससे पहले स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य देविन्दा चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के आयोजन बारे विस्तार बारे से जानकारी दी । उन्होने इस अवसर पर मुख्य अतिथि को हिमाचली टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया ।
मूसलाधार बारिश के बीच पीरन में आरंभ हुई अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता
Leave a comment
Leave a comment








