शिमला 09 जनवरी । केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाई गई विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका मिशन ग्रामीण ( वीबी जी राम जी ) विधेयक लाए जाने से मनरेगा में चल रही धांधलियों पर अंकुश लगेगा । शिमला जिला भाजपा प्रवक्ता जितेन्द्र भोटका सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा के नाम पर आधारहीन मुददा बनाया जा रहा है जोकि तर्कसंगत नहीं है । इनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी को वीबी जी राम जी विधेयक का विरोध करने की बजाए स्वागत किया जाना चाहिए ।
जितेन्द्र भोटका ने कहा कि प्रदेश में पंचायत स्तर पर मनरेगा मंें बड़े पैमाने पर धांधलियां हुई है । पंचायत प्रधानों ने मनरेगा की योजना को अपने चहेतों को रेवड़ियों की तरह बांटा गया । किसी परिवार को एक से ज्यादा जल भंडारण टैंक, भूमि सुधार , डंगे, गौशाला निर्माण की स्कीमें दी गई जबकि अनेक पात्र परिवार को आजतक कुछ भी नहीं मिल पाया है । मनरेगा में गरीब व जरूरतमंद परिवारों की अनदेखी की गई । मनरेगा में सबसे ज्यादा साधन संपन और प्रभावशाली को लाभ हुआ है । इनका कहना है कि मनरेगा के तहत बेराजगार युवाओं को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाना सुनिश्चित था जिसके लिए पंचायत स्तर पर जॉब कार्ड पर भी बनाए गए । जबकि धरातल में जॉब कार्ड धारकों के नाम पर मनरेगा के पैसे का डटकर दुरूपयोग किया गया है । पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत विकास कार्यों में कार्यान्वयन के लिए जॉबकार्ड इकटठे किए जाते हैं और कार्य जेसीबी अथवा नेपालियों से करवाया जाता है अर्थात जॉबकार्ड धारकों को कोई लाभ नहीं मिला ।
भोटका ने कहा कि जिस प्रकार हाल ही सामाजिक सुरक्षा पैंशन में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है इसी तर्ज पर मनरेगा का भी ऑडिट होना चाहिए जिससे मनरेगा में हुई धांधलियों की तस्वीर सामने आ जाएगी । उन्होने कहा कि वीबी जी राम जी योजना में श्रमिकों को अधिक दिहाड़ी के साथ रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की जाएगी । इस योजना से विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी ।