रोहड़ू
उपतहसील सरस्वती नगर के तहत संसोग में एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत और अन्य 2 घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना सुबह के वक्त की है। एसयूवी गाड़ी (एचपी 03सी-1477) में सवार हीरा सिंह, विजय कुमार, कमल, सूरज संसोग गांव जा रहे थे कि वहां पहुंचने से पहले ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे लुढ़क गई।
घटना में हीरा सिंह (45) पुत्र धन बहादुर निवासी नेपाल और विजय कुमार (42) पुत्र प्रेमचंद गांव केभर डाकघर चम्बाघाट, जिला सोलन की मौके पर मृत्यु हो गई और नेपाली कमल व सूरज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, नायब तहसीलदार सरस्वती नगर ने मृतकों को 10-10 हजार और घटना में घायल व्यक्तियों को 5 और 3 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है।








