पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि प्रतिभा सिंह के बयान से वह आहत हैं। भाजपा ने इसको मुद्दा बना लिया है। जिससे कांग्रेस को नुकसान होगा। उन्होंने दावा किया कि मंडी, फतेहपुर और अर्की में भाजपा जीत हासिल करेगी। जुब्बल-कोटखाई में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। उन्होंने कहा कि 2022 का विस चुनाव में हर हाल में लड़ूंगा।
पार्टी कौन होगी, इस पर अभी कुछ नहीं बोल सकता। कांग्रेस के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं, लेकिन पहले मेरी भूमिका तय होनी चाहिए।
उपचुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार को लेकर मनकोटिया ने कहा कि ये लोग पार्टी के साथ देश के लिए सही नहीं हैं। नवजोत के पाक के साथ कैसे संबंध हैं, ये सभी जानते हैं। कन्हैया पर चुटकी लेते हुए कहा कि कन्हैया ही कांग्रेस की नैया डुबोएगा।








