पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता कैप्टन अमरेंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। वहीं, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कैप्टन अमरेंदर सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कैप्टन अमरेंदर के समर्थन में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि आप पंजाब के कैप्टन हैं और हमेशा रहेंगे। पंजाब आपके योगदान को हमेशा याद रखेगा, आप पंजाब के दिलों के महाराज हैं।








