हिमाचल प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार चार व पांच नवंबर को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। छह से आठ नवंबर तक प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहेगा। वहीं राजधानी शिमला और आसपास भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। उधर, प्रदेश की चोटियों में बीते दो दिनों में हुए हिमपात के बाद जनजातीय क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 6.2, भुंतर 4.7, कल्पा माइनस 0.4, धर्मशाला 9.1, ऊना 10.9, नाहन 12.5, केलांग माइनस 4.6, पालमपुर 9.0, सोलन 6.0, मनाली 2.4, कांगड़ा 9.1, मंडी 7.9, बिलासपुर 10.0, हमीरपुर 7.8, चंबा 6.2, डलहौजी 8.5, कुफरी 6.5, जुब्बड़हट्टी 10.5 और पांवटा-साहिब में 10.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।








