हिमाचल में पिछले कई दिनों से चला आ रहा बारिश का दौर अब लगभग थम चुका हैं, लेकिन बारिश के कारण हो रही दुर्घटनओं से लोगों की दिक्कतें अभी भी बरकार है। रविवार को जिला किन्नौर में एनएच-5 में छौरा के करीब भू-स्खलन हुआ है। भू-स्खलन के कारण एनएच-5 पर वाहनों की आवाजाही फिर से ठप हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से मौसम साफ रहने वाले है। हिमाचल प्रदेश में सात अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।