दिल्ली में हाईकमान के साथ बैठक आज
शिमला
हिमाचल प्रदेश में काफी लंबे समय से कांग्रेस संगठन को लेकर और नए मंत्री पद को लेकर चर्चाएं चल रही थी। आज पार्टी है कमल और प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में हो रही है। जिसमें मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सहित कई मंत्री बैठक में शामिल होंगे. वहीं, दिल्ली में दोपहर बाद 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में होने जा रही है।
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और पार्टी के दोनों सह प्रभारी शामिल होंगे। ऐसे में दिल्ली में आयोजित होने जा रही इस बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का नाम तय किया जा सकता है. वहीं, इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
हिमाचल में इस साल के अंत में कभी भी पंचायती राज संस्थाओं के लिए चुनाव का ऐलान हो सकता है। ऐसे में चुनाव होने में भी अब कुछ महीने ही शेष रह गए हैं. वहीं, प्रदेश में शहरी निकायों के लिए भी चुनाव प्रस्तावित है. हिमाचल में प्रदेश सहित जिला और ब्लॉक स्तर पर पिछले साल 6 नवंबर को कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग किया गया था. ऐसे में पिछले करीब 9 महीने से कांग्रेस का संगठन एकमात्र अध्यक्ष के सहारे चल रहा है. वहीं, प्रदेश वर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का भी तीन साल का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है. ऐसे में कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष के बदले जाने की अटकलें चल रही हैं.
वही, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह गुट के समर्थक प्रतिभा सिंह के पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल को कंटिन्यू रखने की पैरवी भी कर रहे हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट नया अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहा है. इस पर अंतिम फैसला अब हाईकमान को ही लेना है, लेकिन प्रदेश में शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के लिए होने वाले चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी के जल्द गठन की मांग कर रहे हैं, ताकि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इन चुनाव में कांग्रेस एक बड़ी जीत हासिल कर भाजपा पर अपना मनोवैज्ञानिक दबाव बना सके. इसलिए शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के लिए होने वाले इन चुनाव को वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार को बने हुए अढ़ाई साल से अधिक का समय बीत गया है. प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही सरकार में अभी भी मंत्री का एक पद खाली है। वहीं, अभी कई बोर्डों और निगमों चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की भी नियुक्ति की जानी है. ऐसे में बैठक के दौरान इसको लेकर भी चर्चा हो सकती है. वहीं, अढ़ाई साल में कांग्रेस के शासनकाल में मंत्रियों के परफार्मेंस को लेकर भी चर्चा हो सकती है।







