मशोबरा ब्लॉक की अंतिम छोर की पंचायत पीरन में बीते एक सप्ताह से चल रहे चीड़ की पत्तियों से उत्पाद तैयार करने बारे प्रशिक्षण शिविर संपन हो गया । इस शिविर मेें पीरन गांव के अतिरिक्त देवठी, जठोग, नालटा और बटोला की 27 महिलाओं ने भाग लिया । प्रशिक्षु महिलाओं ने बताया कि शिविर में उनके द्वारा चपाती रखने के हॉटकेस, फूलदान, पेन स्टैंड सहित अनेक वस्तुओं के निर्मित करने बारे प्रशिक्षण प्राप्त किया । महिलाओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चीड़ की पत्तियां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अब वह अपने घर पर चीड़ की पत्तियों से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार करेगी जोकि उनके परिवार में अतिरिक्त आय का एक सशक्त माध्यम बन जाएगा । इनका कहना है कि चीड़ की पत्तियों से उत्पाद तैयार करने में बहुत कम लागत आती है और यह उत्पाद मार्किट में काफी मंहगे बिकते है ।








