के सरकारी राशन डिपुओं पर अब आंखें दिखाकर ही राशन मिलेगा, क्योंकि इन डिपुओं में अब सरकार आईरिस स्कैनर मशीनें लगाने की तैयारी में है। इन मशीनों में उपभोक्ता की आंखें स्कैन होंगी, जिससे उसका पूरा ब्यौरा मिल जाएगा और इसके बाद उसे राशन मिल सकेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग यह नया परीक्षण करने जा रहा है, जिसके लिए उसने एक कंपनी से बात की है। इस कंपनी ने डेमो भी दिखाया है, जिस पर अभी फैसला लिया जाएगा। क्योंकि कोविड काल है और इसमें डिपुओं पर लगी पॉस मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसका इस्तेमाल बंद किया गया है, क्योंकि-एक दूसरे की अंगुली इसमें लगानी पड़ती है। कोविड के चलते कहीं संक्रमण न फैल जाए, इसलिए ये मशीनें बंद की गई हैं।








